न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

नन्हें खांन


देवरिया। आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा सिविल जज (JD) द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। बताते चलें कि निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा निर्देशित किया गया।

कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये, बच्चों के पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ किया जाय, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने ने कहां की बच्चो को कंप्यूटर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, आज का युग कंप्यूटर का है इसलिए कंप्यूटर की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्य कांत धर दूबे ने बच्चों के स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं को दूर करने के लिए कठोर निर्देश दिए बच्चो को योगा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा की बच्चों के दिनचर्या में योगा और व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। सिविल जज (JD) श्रीकांत गौरव द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया गया। राजकीय बालगृह देवरिया में कुल 26 बच्चें वर्तमान में उपस्थित पाये गये। इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूर्यकांत धर दूबे, सिविल जज (JD) श्रीकान्त गौरव, के जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Purvanchal

डीएम ने स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत सेल्फी प्वाइंट एवं हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

  मतदाताओं को मतदान करने की दिलाई शपथ अधिक से अधिक मतदान करने का किया आवाहन देवरिया 06 मई। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने सदर तहसील में जिला प्रशासन […]

Read More
Purvanchal

रोड शो कर वीरेंद्र चौधरी ने दिखाया दम

सत्ता के लिए मोदी ने लगा दी अपने ही नागरिकों के जान की बाजी,वीरेंद्र चौधरी “झूठा है मोदी का नारी शक्ति का राग,दुराचारी सांसद को रखते हैं साथ” महराजगंज। लोकसभा के इंडिया एलायंस उम्मीदवार व कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने बुधवार को सैकड़ों चौपहिया वाहनों के साथ रोड शो कर अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास […]

Read More
Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More