जम्मू-कश्मीर से BJP को बाहर करने के लिए युवा चुनाव में भाग लें: महबूबा

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को जम्मू कश्मीर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बाहर करने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं से भाग लेने का आह्वान किया। महबूबा ने यहां शेरे कश्मीर पार्क में आयोजित एक युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए युवाओं से भविष्य में BJP को विधानसभा एवं निकाय चुनावों में उखाड़ फेंकने के लिए अपने वोट को हथियार के रुप में इस्तेमाल करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि अगर आप लड़ना चाहते है तो पंचायत, स्थानीय निकाय और विधानसभा चुनावों में आपके हाथ में वोट का हथियार है ताकत आपके हाथ में हे और इसे छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा,कि यह BJP का भारत नहीं है और हम इसे BJP का भारत नहीं बनने देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,कि भारत BJP नहीं है। जिस भारत में हम शामिल हुए वह जवाहरलाल नेहरू का भारत है, गांधी का भारत है, मौलाना अबुल कलाम आजाद का भारत है, यह राहुल गांधी का भारत है जो हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए देश की यात्रा कर रहे हैं।

उन्होंने 2019 में धारा 370 को खत्म करने के लिए फिर से BJP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं अल्लाह की कसम खाती हूँ कि पांच अगस्त को BJP ने हमसे जो कुछ भी छीन लिया वह ब्याज सहित वापस लाया जाएगा। PDP अध्यक्ष ने आरोप लगाया,कि बंदूकधारियों द्वारा लोग मारे जा रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ (सुरक्षा बल) ‘हाइब्रिड’ उग्रवादियों के नाम पर युवाओं को मार रही है। यह अब एक दैनिक दिनचर्या बन गई है। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More