रालोद ने की विक्रम सैनी के चुनाव प्रचार में रोक लगाने की मांग

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा के लिये पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव में पूर्व विधायक विक्रम सैनी द्वारा किये जा रहे चुनाव प्रचार पर रोक लगाने और उनका नाम मतदाता सूची से काटने की मांग की है।

मुजफ्फरनगर के जिला निर्वाचन अधिकारी को भेजे गये पत्र में रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा है कि खतौली के पूर्व विधायक विक्रम सैनी मुजफ्फरनगर दंगो के सजाफ्यता है और विधानसभा से उनकी सदस्यता खत्म होने के कारण ही उपचुनाव कराया जा रहा है। कानूनी रूप से उनका मताधिकार समाप्त करना अनिवार्य है। वह इस सीट पर अपनी पत्नी एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। (वार्ता)

Politics Uttar Pradesh

व्यापार मंडल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

पहले मतदान फिर जलपान का नारा बुलंद – “जिसकी उंगली पर स्याही, वही देश का सच्चा सिपाही “ –विजय श्रीवास्तव — लखनऊ। रविवार को उतरेठिया व्यापार मंडल संबंध अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से “मतदाता जागरूकता अभियान चलाया, उक्त कार्यक्रम के तहत गाजा बाजा बैनर के साथ एक पद यात्रा उतरेठिया बाजार पीजीआई […]

Read More
Uttar Pradesh

बागपत जेल प्रशासन ने आईजी जेल को किया गुमराह!

राशन कटौती का 10 कुंतल गेंहू कर दिया जेल के बाहर आईजी जेल के निरीक्षण से पूर्व जेल अधिकारियों का कारनामा लखनऊ। कारागार विभाग के अधिकारियो के लिए मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति का कोई मायने नहीं रह गया। जेल विभाग के अधिकारी विभाग के मुखिया के आंख में ही धूल झोंक रहे है। कैदियों […]

Read More
Uttar Pradesh

प्रमुख सचिव के निर्देशों को दोहराने के लिए जेलमंत्री ने बुलाई बैठक!

पश्चिम की डेढ़ दर्जन जेलों से राजधानी बुलाए गए अधीक्षक प्रदेश की जेलों में युवा बंदियों की आत्महत्याओं का मामला लखनऊ। जेलों में युवा बंदियों के आत्महत्याओं की घटनाओ से जेल महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हटनाओ को जेलमंत्री ने शनिवार को कारागार मुख्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में जिन जनपदों में […]

Read More