खड़गे का नौकरियों को लेकर मोदी पर सीधा हमला

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नौकरियां देने में असमर्थ रहने का आरोप लगाते हुए सीधा हमला किया और कहा कि प्रधानमंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन उनके वादे की हकीकत आठ साल के दौरान सबके सामने है। खड़गे ने कहा कि जिस तरह से  मोदी ने वादा किया था उसके हिसाब से आठ साल में 16 करोड़ नौकरियां मिल जानी चाहिए थी।

लेकिन हालात यह हैं कि मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय के तहत आने वाले केंद्रीय सचिवालय में भी पद नहीं भर पा रहे हैं। विभिन्न सरकारी विभागों में तो 30 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि PM मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था। आठ साल में 16 करोड़ नौकरियां पैदा होनी चाहिए थीं। विभिन्न सरकारी विभागों में 30 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ 75,000 आवेदन बांटे हैं। केंद्रीय सचिवालय सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन आता है लेकिन वहां क्यों 1,600 पद खाली पड़े हैं। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More