मैनपुरी में डिंपल को चुनौती देंगे BJP के रघुराज शाक्य

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार एवं छत्तीसगढ़ की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनावों के लिए आज उम्मीदवारों की घोषणा की। BJP के केन्द्रीय कार्यालय ने आज सुबह ये सूची जारी की। मैनपुरी लोकसभा सीट से रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया गया है।

जिनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से होगा। शाक्य को समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव का निकटवर्ती बताया जाता है। उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी और रामपुर से आकाश सक्सेना, राजस्थान की सरदारशहर सीट से अशोक कुमार पिंचा, बिहार की कुरहानी सीट से केदार प्रसाद गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (सु.) सीट से ब्रह्मानंद नेताम को BJP का उम्मीदवार बनाया गया है। इन सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More