नहीं रहे घट्टामनेनी शिवराम कृष्णमूर्ति गाचीबोवली में ली अंतिम सांस

हैदराबाद। प्रसिद्व तेलुगु अभिनेता घट्टामनेनी शिवराम कृष्णमूर्ति (कृष्णा) का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार सुबह चार बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उनके पुत्र प्रसिद्व अभिनेता महेश बाबू और तीन बेटियां है। उनकी पत्नी इंदिरा देवी का इसी साल जनवरी में निधन हो गया था। कृष्णा को सोमवार को दिल का दौरा पड़ने पर गाचीबोवली में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। कृष्णा का जन्म 31 मई, 1943 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के बुरिपलेम में घट्टामनेनी राघवय्या चौधरी और नागरत्नम्मा के घर हुआ था।

उन्होंने पांच दशकों के अपने फिल्मी करियर में 350 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। केन्द्र सरकार ने 2009 में उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया था। वह 1989 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर एलुरु से लोकसभा सांसद चुने गये थे। उन्हें 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा 2008 में आंध्र विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली। कृष्णा ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कुला गोथरालु (1961), पदंडी मुंधुकु (1962) और परुवु प्रतिष्ठा (1963) जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं के साथ की थी।

Entertainment

पुण्यतिथि पर विशेषः जब नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था मना

पांच मई को दुनिया से रुखसत हुए थे, 25 दिसम्बर 1919 को जन्मे थे नौशाद मुंबई। वर्ष 1960 में प्रदर्शित महान शाहकार मुगल-ए-आजम के मधुर संगीत को आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है लेकिन इसके गीत को संगीतबद्ध करने वाले संगीत सम्राट नौशाद ने पहले मुगल-ए-आजम का संगीत निर्देशन करने से इंकार कर दिया था। […]

Read More
Entertainment

‘पुकार- दिल से दिल तक’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी सायली सालुंखे

एक मां और दो बेटियों के जीवन की नई कहानी को देखकर रह जाएंगे दंग मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने आगामी शो ‘पुकार दिल से दिल तक’ के साथ दर्शकों का दिल जीतनेके लिए तैयार है, जो प्यार, नुकसान, और मुक्ति की सम्मोहक कहानी है। यह शो जयपुर की पृष्ठभूमि परआधारित है, जहां आधुनिकता परंपरा […]

Read More
Entertainment

इसी महीने 24 को रिलीज हो जाएगी धांसू फिल्म ‘भैया जी’

मनोज वाजपेयी के नए रूप को देखकर दंग रह जाएंगे दर्शक मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘भैया जी’ 24 मई को रिलीज होगी। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया है। वीडियो क्लिप में मनोज बाजपेयी को एक्शन अवतार में दिखाया गया है। उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया […]

Read More