गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए BJP की सूची जारी

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ेंगे। BJP के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, पार्टी महासचिव तरुण चुघ एवं प्रदेश BJP अध्यक्ष सी आर पाटिल ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह सूची जारी की। बुधवार को पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गयी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता BJP अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य सदस्य मौजूद थे। पार्टी की पहली सूची जारी होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को होंगे और आठ दिसंबर को मतगणना होगी। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More