नौकरी देने के फर्जी संदेशों से सावधान रहें लोग: NIC

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (NIC) ने लोगों से उसके नाम पर नौकरी देने के फर्जी संदेशों से सावधान रहने तथा तुरंत इसकी शिकायत करने को कहा है। NIC ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उसे नौकरी देने की पेशकश करने वाले एक फर्जी SMS के बारे में सूचना मिली थी। इस SMS में NIC का नाम लेकर उसे आम जनता को भेजा गया था। फर्जी SMS की सूचना मिलने पर NIC की टीम ने फौरन आंतरिक पड़ताल शुरू की जिसमें पता लगा कि फर्जी SMS, NIC की तरफ से नहीं भेजा गया था।

यह साबित होने पर कि फर्जी SMS में NIC के नाम का दुरूपयोग किया जा रहा है। इसे साइबर अपराध की श्रेणी में रखा गया जिसमें वित्तीय ठगी की संभावना भी नजर आई। इसके मद्देनडजर NIC ने फौरन ‘इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम’ (CERT-इन) को इसकी जानकारी दी। NIC ने अन्य संबंधित एजेंसियों के पास भी शिकायत दर्ज की, ताकि इस फर्जी SMS को भेजने वालों की पहचान करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। NIC ने लोगों को सलाह दी है कि वह ऐसे फर्जी SMS से होशियार रहें और ठगी करने वाले किसी भी SMS की रिपोर्ट इनसिडेंट@CERT ORG, इन और साइबरक्राइम.गोव. इन पर करने को भी कहा है। (वार्ता)

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More