महिलाओं से अपराध करने वालों में भी मोदी को नजर आती है अच्छाई : प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करने वालों में अच्छाई क्यों दिखती है इस बारे में उन्हें सफाई देनी चाहिए। वाड्रा ने कहा कि बिलकिस बानो मामले में जिन दो अपराधियों को रिहा किया गया है।

पैरोल के दौरान उन्होंने यौन हिंसा का प्रयास किया है और इस संबंध में उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। उन्होंने ट्वीट किया “बिलकिस बानो मामले में भाजपा सरकार द्वारा रिहा किए दो अपराधियों पर 1000 दिन की पेरोल के दौरान भी यौन हिंसा करने के मामले दर्ज हुए थे। प्रधानमंत्री महिलाओं के खिलाफ कई बार जघन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों में आपको ‘अच्छा आचरण’ कैसे दिखा। क्या आप देश को बताएंगे? (वार्ता)

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More