आप ने सभी पार्टियों,नेताओं को शिक्षा पर बात करने को किया मजबूर: केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ ने सारी पार्टियों और नेताओं को शिक्षा पर बात करने के लिए मजबूर किया है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने आज देखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक स्कूल में गए और एक बच्चे के साथ क्लासरूम में बैठे। प्रधानमंत्री अपने भाषण में भी शिक्षा और सरकारी स्कूलों की दशा पर काफी कुछ बोले।

उन्होंने कहा कि वह बेहद प्रसन्न हैं कि 75 साल बाद ही सही, देश के सरकारी स्कूलों की हालत और गरीबों की शिक्षा आज राजनीति की मुख्य चर्चा बनी हुई है। इसे अभी तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूं कि आम आदमी पार्टी ने सारी पार्टियों और नेताओं को शिक्षा के उपर बात करने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 27 साल से गुजरात में BJP का शासन है और 27 साल में BJP गुजरात के सरकारी स्कूल ठीक नहीं कर पाई। दिल्ली में हमारी सरकार ने पाँच साल में सरकारी स्कूलों को शानदार बना दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, कि मैं समझता हूं कि आज प्रधानमंत्री ने शिक्षा में रूचि दिखाई है। मैं उनसे हाथ जोड़कर निवेदन करना चाहता हूं कि हमें स्कूल ठीक करने आते हैं। हमारा उपयोग कीजिए। हम अपने आपको ऑफर कर रहे हैं। पूरे देश में 10 लाख सरकारी स्कूल हैं। पूरे देश के सारे सरकारी स्कूलों को मात्र पाँच साल में ठीक किया जा सकता है। हम अलग-अलग पार्टियों से हैं। हमारी अलग-अलग विचारधार है, लेकिन हम एक ही देश के लोग हैं। मैं प्रधानमंत्री से निवेदन कर रहा हूं कि हम आपको प्रस्ताव दे रहे हैं कि आप हमारा उपयोग कीजिए और देश के लिए एक साथ मिलकर हम देश के सारे स्कूलों को ठीक करते हैं। (वार्ता)

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More