न्यायपालिका में तकनीक के इस्तेमाल में भारत दुनिया में अव्वल : रिजिजू

नई दिल्ली। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को कहा कि लोगों को न्याय दिलाने में तकनीक के बढ़-चढ़कर इस्तेमाल के लिए भारत की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है। रिजिजू ने गुजरात के एकता नगर में विधि मंत्रियों और विधि सचिवों के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान उच्चतम न्यायालय द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चली अदालती कार्यवाही की दुनिया के कई देशों ने सराहना की है।

उन्होंने कहा कि भारत का उच्चतम न्यायालय लोगों तक न्याय पहुंचाने में तकनीक के इस्तेमाल के मामले में विश्व में ‘नेतृत्वकर्ता’ बन गया। कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और देशों में वहां की सरकार के विभिन्न विभागों ने अपनी रिपोर्टों में भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा तकनीक को बढ़-चढ़कर अपनाने के लिए समय-समय पर तारीफ की। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 9000 करोड़ रुपए की लागत से बुनियादी ढांचे मजबूत किया जाएगा जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल 5307 रुपए (केंद्र सरकार के हिस्से की राशि) की योजना के लिए मंजूरी दी थी। उन्होंने कहा कि कोर्ट हॉल और रिहायशी परिसरों के अलावा वकीलों के लिए अलग हॉल, शौचालय परिसर और डिजिटल कंप्यूटर रूम स्थापित किए जाएंगे। (वार्ता)

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More