आजादी के बाद उपेक्षा का शिकार रहे पूर्वोत्तर के राज्य: राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर के आठों राज्यों को ’अष्टलक्ष्मी’ का स्वरूप मानती है लेकिन आजादी के बाद से लंबे समय तक ये उपेक्षा और विकास के अभाव को झेलते रहे। सिंह ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने आठ वर्षों के कार्यकाल में पूर्वोत्तर में शांति स्थापित कर विकास को गति दी है। सरकार की नीतियों के चलते क्षेत्र में हिंसा की घटनाओं में लगभग 80-90 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों में शांति की स्थापना के कारण ही यह संभव हो सका, कि आज लगभग 80 फीसदी इलाकों में अफस्पा हटाया जा चुका है। यह तभी संभव हो सका क्योंकि पूर्वोत्तर राज्यों में न केवल शांति आई बल्कि स्थिरता भी नजर आई है। हर राज्य को सीधे हवाई संपर्क से जोड़ा गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों में असम का विकास और भी तेजी से होना सभी के हित में है क्योंकि असम न केवल ‘नार्थ-ईस्ट इंडिया का गेटवे’ है, बल्कि भारत के पूर्वी एशियाई देशों के साथ बढ़ रही राजनीतिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र भी बन रहा है। उन्होंने कहा कि आपमें से कई लोगों को संम्भवत: इस बात की भी जानकारी होगी, कि भारत को थाईलैंड से हाइवे के रास्ते जोड़ने की महत्वकांक्षी परियोजना का काम चल रहा है। जिस दिन यह परियोजना पूरी होगी, पूरे नार्थ-ईस्ट का कायाकल्प हो जाएगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में व्यापार सुगमता को बढाया जा रहा है और इससे रोजगार के अवसर बढेंगे। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में भी सुधार किया जा रहा है और असम में 15 नये मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। गुवाहाटी में भी एम्स खोला गया है।

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर का प्रत्येक राज्य सैन्य दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है और यहां के लोगों ने सभी भारतवासियों को यह दिखाया है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वे देश की एकता और अखंडता के लिए पूरी तत्परता से काम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार, सेना और सामान्य जन में ऐसा सौहार्द और सहयोग देखकर मुझे पूरा भरोसा है कि भारत की सेनाओं पर कोई आंख उठाकर देखने का प्रयास करेगता तो उसे ऐसा करारा जवाब मिलेगा कि इतिहास बदल जायेगा। सेना और सामान्य जन का ऐसा बढ़िया तालमेल वह भी बेहद विषम परिस्थितियों में सिर्फ इन्हीं नार्थ-ईस्ट राज्यों में ही मिल सकता है। (वार्ता)

International National

सार्क महासचिव का भारत दौरा: सदस्य देश की पहली आधिकारिक यात्रा

नई दिल्ली। दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के महासचिव मोहम्मद गुलाम सरवर का बुधवार को पांच दिवसीय भारत दौरा संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह, विदेश सचिव विनय क्वात्रा और विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार के साथ क्षेत्रीय सहयोग के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। विदेश […]

Read More
National

अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता, महाद्वीप के विकास पर मंथन

नई दिल्ली। अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को वाशिंगटन डीसी में संपन्न हुआ। दो दिवसीय वार्ता विशेष रूप से भारत की जी20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के बाद भारत-अमेरिका के बीच इस तरह की पहली भागीदारी के रूप में एक […]

Read More
National

जुलाई में होगा ‘भारत को जानो कार्यक्रम’ 31 मई तक होंगे आवेदन

  नई दिल्ली। भारत को जानो कार्यक्रम (नो इंडिया प्रोग्राम) का 75वां संस्करण 7 से 27 जुलाई 2024 के बीच निर्धारित किया गया है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। नो इंडिया प्रोग्राम (KIP) भारतीय प्रवासी युवाओं के लिए विदेश मंत्रालय की एक पहल है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, केआईपी का प्राथमिक […]

Read More