जगन्नाथपुरी मंदिर के गर्भगृह का फर्श हो रहा गर्म, पुजारी अचंभित,

नया लुक ब्यूरो


रांची। राजधानी राँची के एचइसी आवासीय परिसर स्थित ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथपुर मंदिर के गर्भगृह का फर्श अचानक गर्म होने लगा है। इतना गर्म कि जमीन पर घी रखते ही पिघल जा रहा है। यह देखकर मंदिर के पुजारी भी अचंभित हैं कि आखिर ऐसा हो कैसे रहा है। इसकी चर्चा पिछले दो-तीन दिनों से हो रही है। वहीं, खान विभाग के निदेशक ने इसकी जांच करने की बात कही है। मंदिर के पुजारी रामेश्वर पाढ़ी ने बताया कि वर्ष 2000 में भगवान जगन्नाथ के गर्भगृह का निर्माण नये सिरे से किया गया था। फर्श पर ग्रेनाइट लगाया गया था।

पिछले दो-तीन दिनों से अचानक फर्श लगातार गर्म हो जा रहा है। दो दिन पूर्व जब उन्हें इसका आभास हुआ तो उत्सुकतावश उन्होंने दिन में पांच से छह बार थोड़े-थोड़े अंतराल पर फर्श को स्पर्श कर देखा कि कहीं भ्रम तो नहीं हो रहा है। इसके बाद अन्य पुजारियों को भी इसकी जानकारी दी।जब सभी पुजारियों ने फर्श गर्म होने की बात स्वीकारी तो इसकी जानकारी मंदिर कमेटी को दी गयी। कमेटी के सदस्यों ने भी गर्भगृह में जाकर गर्म हो रहे फर्श को देखा और इसकी जांच कराने की बात कही है।

इधर खान विभाग के निदेशक भूतत्व विजय ओझा ने कहा कि जमीन के अंदर कई रेडियो एक्टिव मैटेरियल होते हैं. जिस कारण रेडिएशन होता है और वह खास स्थान गर्म होने लगता है। राँची में लाइम स्टोन के कई पैच हैं। लाइम स्टोन से भी कहीं-कहीं धरती गर्म होती है। सूचना मिली है तो जगन्नाथपुर मंदिर में जियोलॉजिस्ट की टीम भेज कर जांच करायेंगे।

Jharkhand

बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौत

चारों 10 मई की आधी रात को पैदा हुए थे नया लुक ब्यूरो, झारखंड रांची। राजधानी के ओरमांझी ब्लॉक स्थित बिरसा जैविक उद्यान में बाघिन के चार नवजात की मौतमें बाघिन के चार नवजात शावकों की दु:खद मौत हो गई है। 10 मई को ही उनका जन्म हुआ था। बाघ के बच्चों की मौत से […]

Read More
Jharkhand

दूसरे दिन की पूछताछ के बाद झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार,

आप्त सचिव और इसके निजी सहायक के अवैध धंधों की नहीं है जानकारी रंजन कुमार सिंह रांची (झारखंड)। जैसी आशंका थी, दूसरे दिन छह घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आलमगीर आलम 11:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे। ED ने उनसे पूछताछ […]

Read More
Jharkhand

खेत में 11 हज़ार वोल्ट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, जंगल में दफनाया गया,

नया लुक ब्यूरो, रांची/हजारीबाग: झारखण्ड के हजारीबाग जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत चुटियारो पंचायत के सरोनी कला गांव में करंट लगने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। किसान पटवन करने के लिए बिजली का तार अपने खेत में ले गये थे। उसी तार की संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।हाथी झुंड […]

Read More