The mercury dropped : बेमौसम बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में छाई धुंध

नया लुक ब्यूरो


इस बार देश के अधिकांश राज्यों में मौसम कहर बरपा रहा है। अक्टूबर महीने में मौसम का बदलता मिजाज लोगों को समझ में नहीं आ रहा। सात दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदान तक बारिश और बादलों का घेरा जारी है। ‌ लगातार हो रही बारिश के बाद पारा लुढ़क गया है और ठंड भी बढ़ गई है। ‌ भारी बारिश की वजह से उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्रशासन को कक्षा एक से लेकर 12 तक के स्कूलों में छुट्टी भी करनी पड़ी थी। वहीं राजधानी दिल्ली एनसीआर में आज कोहरा भी देखने को मिला। दिल्ली में शुक्रवार से रुक रुककर बारिश का दौर जारी है।

बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। यूपी के 18 जिलों में 1300 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लेकर कर्नाटक तक आसमान से पानी कहर बनकर बरस रहा है। दिल्ली में बारिश के थमते ही दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अच्छी और संतोषजनक रहने के बाद एक बार फिर मध्यम श्रेणी में पहुंच गई है।

दिल्ली-NCR  के आसमान में धुंध देखने को मिल रही है। वहीं, लोगों को अभी से ठंड का एहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन तापमान में गिरावट रहेगी। जबकि इसके बाद एक बार फिर मौसम बदलेगा और तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस हफ्ते के अंत तक न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। हालांकि, आज दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश से दिल्ली के तापमान में गिरावट आई है। अभी दो दिन ठंड का एहसास होगा, उसके बाद एक बार फिर दिन का तापमान बढ़ेगा। हालांकि दिल्ली-NCR में सुबह-शाम के समय ठंड का एहसास हो रही है।

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More