मुलायम सिंह को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचेंगे तमाम दिग्गज, सैफई में शुरू हुई अंतिम संस्कार की तैयारी

लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई है। ‌ यहीं की मिट्टी में जन्मे मुलायम सिंह यादव आज यहीं पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। सोमवार रात नेताजी को श्रद्धांजलि आखिरी विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ लगी हुई है।

सभी नम आंखों से मुलायम सिंह को आखिरी विदाई दे रहे हैं। उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से आखिरी विदाई के लिए यहां के मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी सैफई पहुंच रहे हैं।

इसके अलावा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, भूपेश बघेल, आजम खान, अब्दुल्ला आजम, नकुल दुबे, भूपेंद्र चौधरी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या, एसपी सिंह बघेल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, जेडीयू नेता केसी त्यागी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार का भी 12 अक्टूबर को सैफई आने का कार्यक्रम है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। मुलायम सिंह के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

मुलायम के निधन पर योगी सरकार ने यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इटावा के पड़ोसी जिले मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, औरैया समेत तमाम क्षेत्रों के हजारों लोग नेताजी को आखिरी विदाई देने के लिए सफाई पहुंचे हुए हैं।

Uttar Pradesh

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखे अभियंता: डीजी जेल

जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करें अधिकारी नवनियुक्त डीजी जेल ने किए बरेली जनपद की सभी जेलों का निरीक्षण लखनऊ। प्रदेश के नवनियुक्त महानिदेशक कारागार पीवी रामशास्त्री ने शनिवार को बरेली जनपद की समस्त जेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जेलों को व्यवस्थाओं को सुद्रण करने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन जिला जेल […]

Read More
Uttar Pradesh

सशस्त्र प्रहरी बल ने 17 वे स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया

भैरहवा – सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 5 बिंध्यवासिनी वाहिनी मुख्यालय, रूपनदेही, सशस्त्र प्रहरी बल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अभिकुमार खत्री ने कहा कि नागरिकों को साथ लेकर प्रदर्शन में सुधार किया जाएगा। उन्होंने सशस्त्र बलों की हर गतिविधि में आम लोगों का समर्थन और सहयोग की अपील किया है । सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल […]

Read More
Raj Dharm UP

चार जून की प्रतीक्षा, माफिया की उसके बाद नहीं होगी रक्षा

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कहा- चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा उत्तर प्रदेश अब मटियामेट करने की कसम खा ली है यूपी के सीएम ने, जो कहते हैं वो कर दिखाते हैं योगी ए. अहमद सौदागर लखनऊ। योगी आदित्यनाथ पर विपक्षी दल लगातार आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने सजातीय अपराधियों […]

Read More