प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दिसम्बर तक बढ़ायी गयी

नई दिल्ली।  सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना-PMGKAY को अक्टूबर से तीन महीने के लिए बढा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना दिसम्बर तक बढाई गई है। योजना के तहत हर व्यक्ति को पांच किलो राशन उपलब्ध कराई जाएगी।

Announced in the cabinet Meeting : केंद्रीय कर्मचारियों का केंद्र सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, पेंशनरों को भी मिलेगा फायदा

उनका कहना था कि इन तीनों महीनों में दशहरा से दीपावली और क्रिसमस जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं और इसे देखते हुए यह योजना बढाई गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर 122 लाख टन अनाज गरीबों को दिया जाएगा और इस पर 44762 करोड रुपए का इस पर खर्च आएगा। यह योजना पहले की तरह ही लागू रहेगी। उल्लेखनीय की है यह योजना कोरोना महामारी के दौरान शुरु की गई थी। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क अन्न उपलब्ध कराया जा सके। इस योजना को तब से कई बार विस्तार दिया जा चुका है और अब इसे फिर इस साल के आखिर तक बढाया गया है। (वार्ता)

 

Delhi

आज सुबह दिल्ली के कई स्कूलों में बम होने की PCR कॉल

कल मंगलवार को दिल्ली के एक बड़े स्तर के चाइल्ड स्पेशल हॉस्पिटल में की गई थी बम होने की PCR कॉल इस तरह के PCR कॉल के मायने खंगालने में जुटी दिल्ली पुलिस की कई अन्य यूनिट दिल्ली पुलिस के सूत्र के मुताबिक है ये खबर है \ये कोई साजिश है या किसी की शरारत? […]

Read More
Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More