Riyadh: सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष का असर अब वहां काम करने वाले विदेशी नागरिकों पर भी पड़ने लगा है। हूतियों के ताजा ड्रोन हमले में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। यह हमला सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग अब्दुल्ला फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में हुआ। घटना के बाद भारत ने हमले की निंदा करते हुए अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।
सऊदी अरब में करीब 27.5 लाख भारतीय नागरिक रहते हैं। इनमें बड़ी संख्या में मजदूर और कर्मचारी शामिल हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। ऐसे में लगातार हो रहे हमलों ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
रियाद की ऊंची इमारत को बनाया निशाना
रिपोर्ट के मुताबिक, हूती विद्रोहियों ने रियाद स्थित पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड टावर को ड्रोन से निशाना बनाया। यह करीब 80 मंजिला इमारत है। सऊदी सिविल डिफेंस के अनुसार, इस हमले में दो भारतीयों के अलावा तीन नेपाली और मिस्र के चार नागरिक भी घायल हुए हैं। सऊदी अरब ने इस हमले को आतंकी घटना करार दिया है। वहीं, भारतीय दूतावास घायल भारतीय नागरिकों की जानकारी जुटा रहा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है।

पहले भी हमलों में भारतीयों की जा चुकी है जान
सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के घायल होने की यह पहली घटना नहीं है। खबरों के अनुसार, अक्टूबर में हुए हमलों के दौरान भी भारतीय नागरिक प्रभावित हुए थे। एक हमले में कई लोगों की मौत और दर्जनों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।
इन घटनाओं में घायल हुए भारतीय नागरिक मोहम्मद यूसुफ अली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा एक अन्य भारतीय की भी उपचार के दौरान जान चली गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से सऊदी अरब में काम कर रहे भारतीयों की चिंता बढ़ गई है।
जमीन के साथ समुद्र में भी बढ़ा खतरा
हूतियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष का असर केवल जमीन तक सीमित नहीं है। समुद्री मार्गों पर भी तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। भारतीय नाविकों से जुड़े जहाजों को भी हमलों का सामना करना पड़ा है। इससे खाड़ी क्षेत्र में काम करने वाले भारतीयों की सुरक्षा एक बड़ी चिंता बन गई है।

भारत ने की हमलों की निंदा
भारत ने नागरिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने पर कड़ा रुख अपनाया है। भारत की ओर से पहले भी स्पष्ट किया गया है कि आम नागरिकों और गैर-सैन्य ठिकानों पर हमले नहीं होने चाहिए। भारत का जोर क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
संविधान दिवस कल: जानें 26 नवंबर का महत्व और इतिहास
आरा में शादी समारोह में डबल मर्डर, छह बदमाशों ने घुसकर दो युवकों को मारी गोली
बैणी-भुली योजना: महिलाओं को मिलेंगे 20 हजार रुपये, जानें किसे मिलेगा लाभ
