लगातार हार के बीच गौतम गंभीर को मिलेगी राहत

Gautam Gambhir

 लगातार हार के बीच BCCI का आया बड़ा अपडेट

Gautam Gambhir Head Coach: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों लगातार आलोचनाओं के घेरे में हैं। टीम के हालिया खराब प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट जगत तक गंभीर को कोच पद से हटाने की मांग उठ रही है। हालांकि, इन तमाम अटकलों के बीच सामने आई रिपोर्ट ने तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल गौतम गंभीर की कुर्सी सुरक्षित है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उन्हें तत्काल हटाने के मूड में नहीं है। यहां तक कि टेस्ट क्रिकेट में टीम के खराब प्रदर्शन के बावजूद गंभीर को हटाए जाने की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है।

लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उठे सवाल

गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारतीय टीम को कई मौकों पर निराशाजनक नतीजों का सामना करना पड़ा है। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठे थे। इसके बाद आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों पर टीम के प्रदर्शन ने व्हाइट-बॉल क्रिकेट में भी गंभीर के रिकॉर्ड को लेकर बहस तेज कर दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्हें हटाने की मांग भी जोर पकड़ती रही।

BCCI ने क्यों नहीं लिया गंभीर को हटाने का फैसला?

RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI का मानना है कि भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं और बोर्ड इस स्थिति को ध्यान में रखकर गंभीर के प्रदर्शन का आकलन कर रहा है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में एक नए दौर की शुरुआत हुई है। अब टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है और युवा खिलाड़ियों के साथ नई कोर टीम तैयार की जा रही है।

ये भी पढें

‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ से अमर हुई लता मंगेशकर की आवाज

चोटों ने भी बढ़ाई टीम की मुश्किलें

BCCI टीम के खराब प्रदर्शन के पीछे चोटों को भी एक अहम वजह मान रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान शुभमन गिल के चोटिल होने से टीम की योजनाओं पर असर पड़ा। आगामी श्रीलंका दौरे से पहले भी भारतीय टीम चोटों की समस्या से जूझ रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज साई सुदर्शन और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी इस दौरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

VVS लक्ष्मण को अंतरिम कोच बनाने की संभावना कम

रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में क्रिकेट प्रमुख की भूमिका निभा रहे VVS लक्ष्मण अपने मौजूदा पद से खुश हैं। ऐसे में उन्हें टेस्ट टीम का अंतरिम मुख्य कोच बनाए जाने की संभावना भी लगभग खत्म मानी जा रही है। इसके अलावा WTC 2025-27 चक्र में श्रीलंका दौरे के बाद भारत को केवल दो टेस्ट सीरीज और खेलनी हैं। ऐसे में बीच में कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव करने से BCCI फिलहाल बचना चाहता है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप तक गंभीर को मिल सकता है भरोसा

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि व्हाइट-बॉल क्रिकेट में गौतम गंभीर कम से कम 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपनी भूमिका में बने रह सकते हैं। यानी लगातार आलोचनाओं और टीम के हालिया खराब नतीजों के बावजूद फिलहाल गंभीर को हटाने की कोई तत्काल योजना नजर नहीं आ रही है। BCCI बदलाव के दौर से गुजर रही टीम को समय देने के पक्ष में दिखाई दे रहा है। हालांकि, आने वाली टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज में टीम का प्रदर्शन गंभीर के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। अगर भारतीय टीम लगातार खराब नतीजे देती है, तो आगे चलकर कोचिंग को लेकर बोर्ड के रुख में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा बसपा से निष्कासित

इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: रेप की शिकायत पर सबूत न होने पर भी FIR जरूरी

जल्दी कैब कन्फर्म कराने के लिए अब नहीं चलेगा टिप का खेल, सरकार ने लगाई रोक

एक ही जगह टीवी और OTT का मज़ा, VZY की बिक्री 200 करोड़ पार

जातीय नारों की मंडी में 2027 का उत्तर प्रदेश किसका हिसाब करेगा

 

Crime News Uttar Pradesh

विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

शव विद्यालय की पहली मंजिल पर गैलरी में रस्सी के सहारे झूलता मिला इस कदम को क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow: विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में बतौर सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत शिवदास की संदिग्ध हालात में […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

लखनऊ रेंज में भारी पैमाने पर तबादले, 162 इंस्पेक्टर बदले गये

चुनाव से पहले IG किरण एस ने बदला पांच जिलों की पुलिसिंग का नक्शा ए अहमद सौदागर Lucknow: 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही पुलिस महकमे में तबादलों की झड़ी लग गई है। लखनऊ रेंज में एक ही झटके में 162 इंस्पेक्टरों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। आईजी किरण एस के […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

आगरा में सनसनीखेज हत्याकांड: छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले टीचर की हत्या

Agra: मृतक शिक्षक ओमप्रकाश यादव उर्फ ओपी यादव आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-13 में रहते थे। मूल रूप से कानपुर देहात के रहने वाले यादव शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज में गणित के शिक्षक थे। इसके साथ ही वह आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-3 स्थित वीएस प्लाजा में अपनी कोचिंग भी चलाते थे। यहां वह कक्षा नौ […]

Read More