
Delhi Police Security Alert : स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आतंकी खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पूरी राजधानी में हाई अलर्ट जारी किया है। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही पुलिस ने 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर भी सार्वजनिक किए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि पोस्टर में दिखाई देने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या थाने को सूचित करें।
19 वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर लगाए गए
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की ओर से जारी पोस्टरों में कई वांछित आतंकियों के नाम शामिल हैं। इनमें बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े वधावा सिंह बब्बर, पुरुषोत्तम सिंह पम्मा और हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा समेत कई नाम शामिल बताए गए हैं।
ये भी पढें
इसके अलावा गुरमीत सिंह बग्गा, भूपेंदर सिंह भिंडा, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े रंजीत सिंह उर्फ नीता, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला और परमजीत सिंह पम्मा के पोस्टर भी लगाए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य लोगों की मदद से इन वांछित आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना है।
लाल किले पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा की कई परतें तैयार की गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के हजारों जवानों की तैनाती की तैयारी है।
अधिकारियों के मुताबिक, समारोह में वीआईपी और वीवीआईपी समेत करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में प्रवेश से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा जांच को बेहद सख्त रखा जाएगा।
ये भी पढें
Gold-Silver Price Today: सोना ₹2,790 और चांदी ₹10,100 महंगी, जानें आज का नया रेट
‘अभिज्ञान’ ऐप और फेस रिकग्निशन से निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को तकनीक से भी मजबूत किया जा रहा है। पुलिस भीड़ के बीच संदिग्ध और वांछित लोगों की पहचान के लिए ‘अभिज्ञान’ ऐप और फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRS) का इस्तेमाल करेगी।
पुलिस के मुताबिक, ‘अभिज्ञान’ ऐप में अपराधियों से संबंधित बड़ा डेटाबेस उपलब्ध है। जांच के दौरान जरूरत के मुताबिक फिंगरप्रिंट की मदद से संदिग्ध व्यक्ति की पहचान डेटाबेस से मिलाई जा सकती है। इससे पुलिस को संभावित आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी तेजी से हासिल करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढें
करीब 1,000 CCTV कैमरों से निगरानी
लाल किले और आसपास के इलाकों में निगरानी के लिए करीब 1,000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनमें फेस रिकग्निशन तकनीक से लैस कैमरे भी शामिल हैं। लाल किले के भीतर हाईटेक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूरे क्षेत्र पर नजर रखेंगी।
एंटी-ड्रोन सिस्टम और स्नाइपर भी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था के तहत ऊंची इमारतों और महत्वपूर्ण स्थानों पर स्नाइपर की तैनाती की जाएगी। किसी भी अनधिकृत ड्रोन या हवाई गतिविधि से निपटने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम भी सक्रिय रहेगा।
सुरक्षा एजेंसियां चाहती हैं कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो। सुरक्षा कारणों से 15 अगस्त को लाल किले और आसपास के क्षेत्र में पतंग उड़ाने पर भी रोक रहेगी। इस वर्ष लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम’ रखी गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?
अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा
सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों से बचें


One thought on “दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने जारी किए 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर”
Comments are closed.