सोनौली कोतवाली में ईद मिलादुन्नबी को लेकर शांति समिति की बैठक

Maharajganj

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

उमेश चन्द्र

Maharajganj : आगामी पावन पर्व ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को सोनौली कोतवाली परिसर में शांति समिति एवं जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र ने की।

बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, धर्मगुरु तथा मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कोतवाल महेंद्र मिश्र ने सभी से प्रशासन का सहयोग करते हुए पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाने की अपील की।

ये भी पढें

महिला पहलवानों के आरोपों वाले मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली राहत

बैठक के दौरान उन्होंने शोभायात्रा एवं जुलूस को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि झंडों में लोहे के पाइप का प्रयोग न किया जाए, जुलूस के मार्ग पर कहीं गड्ढे या अवरोध न हों, डीजे वाहनों पर क्षमता से अधिक लोगों को सवार न किया जाए तथा पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से निकाली जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कोतवाली प्रभारी श्री मिश्र ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी समुदायों के सहयोग से पर्व को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने कोतवाली प्रभारी महेंद्र मिश्र के इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला कदम बताया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रोहिन नदी में 17 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

साहिबगंज से धनबाद जेल ले जाते समय जामताड़ा में पुलिस पर फायरिंग का आरोप

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

 

 

 

Spread the love

Basti
Uttar Pradesh

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Basti : हरैया पुलिस ने रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलो अवैध गांजे और नकद के साथ गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई। यह गिरफ्तारी […]

Spread the love
Read More
UP Assembly Elections 2027
Politics Uttar Pradesh

2027 में UP की सत्ता के लिए सपा की बड़ी तैयारी, PDA, युवा और महंगाई होंगे अहम मुद्दे

UP Assembly Elections 2027 :  उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को लगे झटके के बाद जहां सत्तारूढ़ दल अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रहा है, वहीं समाजवादी पार्टी भी लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को विधानसभा […]

Spread the love
Read More
Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More