हजरतगंज: फर्जी चेक के जरिए ढाई लाख रुपए की ठगी, जालसाज गिरफ्तार

Salon owner arrested in Hazratganj over fake cheque

सैलून की आड़ में आरोपी करता था ठगी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

ए अहमद सौदागर

Hazratganj fake cheque fraud: एक महिला के नाम पर फर्जी चेक बनाकर ढाई लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का राजफाश कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक खदरा में रहने वाली निदा खान ने 27 जनवरी 2025 को लिखित तहरीर देकर बताया कि 14 नवंबर 2025 को उनके बैंक खाते में फर्जी चेक बनाकर खाते से ढाई लाख रुपए की नकदी उड़ा दी है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि चांद नाम के शख्स ने इस घटना को अंजाम दिया है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में बैंक में जाकर महिला ने बताया तो बैंककर्मियों ने कहा कि पैसे किसी चांद बाबू सुप्रीमो ट्रेडर्स खाते में चेक लगाया गया था इसी के तहत रुपए ट्रांसफर करने की बात बैंक कर्मियों ने बताया।

यह भी पढें

अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद बढ़ी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

इस घटना का राजफाश कर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह की टीम ने सोमवार को प्रयागराज जिले के पूरा मुफ्ती थाना क्षेत्र स्थित मनौरी गांव निवासी चांद बाबू पुत्र रईस को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह सैलून की दुकान चलाता है।

उसकी दुकान पर एक अविनाश नाम का शख्स आता-जाता था, जिसके कहने पर चिप्स के व्यापार के लिए उसके कहने पर खाता खुलवाया, जिसमें जालसाजी की रकम आई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

यूपी सहित अलग-अलग राज्यों में साइबर अपराध के जरिए लाखों की ठगी, तीन जालसाज गिरफ्तार 

नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 से किए गए सम्मानित

अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद बढ़ी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

‘रामायण’ ट्रेलर का वर्ल्डवाइड क्रेज, 80 करोड़ व्यूज के आंकड़े ने मचाई हलचल

Spread the love

Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में नशे की पकड़ी गयी बड़ी खेप, दो गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj:  भारत-नेपाल सीमा से सटे नौतनवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए एक स्विफ्ट कार से 2283 पीस प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन की बरामदगी […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

पूर्व राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री के भवन भी जांच के घेरे में, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से बढ़ी हलचल

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई अब और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। अलीगंज अग्निकांड के बाद अवैध और नियमों के विपरीत बने भवनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने उन संपत्तियों का विस्तृत रिकॉर्ड तैयार किया है, जिन्हें […]

Spread the love
Read More
Bigg Boss 20
Entertainment Uttar Pradesh

20वें सीजन में बदला बिग बॉस का खेल, सेफ गेम पर लगेगी लगाम

 20वें सीजन में बदला खेल का नियम Bigg Boss 20: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। 12 अगस्त को JioHotstar और COLORS ने शो का ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर सामने आते ही नए सीजन […]

Spread the love
Read More