पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर

ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी

दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है

किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था

ए अहमद सौदागर

Lucknow Chehlum Procession  : मंगलवार को पुराने लखनऊ में चेहल्लुम का जुलूस गमगीन माहौल के बीच निकाला जाएगा। जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकले इसके लिए सुरक्षा के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर पीएसी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। जुलूस के दौरान वीडियो कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर होगी। इस दौरान शांति भंग का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी की पुलिस को सतर्क तो किया ही गया साथ ही अर्धसैनिक बल व पीएसी की दस कंपनी को तैनात किया गया है।
मंगलवार को पुराने लखनऊ में गमगीन माहौल में निकलने वाले चेहल्लुम के जुलूस पर सुरक्षा के अर्धसैनिक बलों, पीएसी जवानों के अलावा भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस नाजिम शाह इमामबाड़ा विक्टोरिया स्ट्रीट से निकलकर मेफेयर तिराहा, नक्खास, टुड़िया गंज तिराहा, बिल्लौचपुरा तिराहा, बाजारखाला, कर्बला पुत्तन शाह, हैदरगंज तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवरेडी तिराहा होते हुए तालकटोरा क्षेत्र स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त होगा।

,,, सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम,,,

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि चेहल्लुम के मौके पर निकलने वाले जुलूस के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुराने लखनऊ को पांच जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है।
उन्होंने बताया कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक, सेक्टर प्रभारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं निरीक्षक अफसरों को तैनात किया गया है। जबकि सादे कपड़ों में एलआईयू की तैनाती की गई है। जुलूस के रास्तों पर बनी ऊंची इमारतों पर भी पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे।

क्लस्टर मोबाइल तथा क्यूआरटी एवं पीआरवी बाइक, डायल 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार का कहना है कि इसके अतिरिक्त दस कंपनी पीएसी व अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें रूट की जानकारी दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के आलाधिकारी संवेदनशील अतिसंवेदनशील स्थानों पर लगातार फ्लैग मार्च कर रहे हैं।

जबकि जुलूस के दौरान सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से गहनता से निगरानी की जाएगी। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि इस दौरान किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान यातायात व्यवस्था में भी फेरबदल रहेगा।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढें

‘रामायण’ ट्रेलर का वर्ल्डवाइड क्रेज, 80 करोड़ व्यूज के आंकड़े ने मचाई हलचल

अलायंस में सलमान खान का बड़ा खुलासा, जेल में बिताए मुश्किल दिनों को किया याद

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, एंबुलेंस की टक्कर से कांवड़ खंडित; हाईवे पर घंटों जाम

ICC का बड़ा एक्शन: मैच फिक्सिंग मामले में अखिलेश रेड्डी पर आठ साल का बैन

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम”

Comments are closed.

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: बुजुर्ग महिला की उन्हीं के घर में गला रेत कर हत्या

घर के भीतर मिला खून से लथपथ शव मवई पुलिस चौकी क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव में हुई वारदात ए अहमद सौदागर Lucknow: कृष्णानगर में मजदूर रामबाबू मौर्या, इसी क्षेत्र में महिला की सिर कूच हत्या, मोहनलालगंज में एक व्यक्ति की हत्या, मड़ियांव में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या काकोरी में महिला की गला रेत कर […]

Spread the love
Read More
Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More