चांदी की कीमत में भारी गिरावट, एक दिन में ₹4500 से ज्यादा टूटी; क्या ₹2 लाख के नीचे जाएगी कीमत?

Silver Price Crash :

Silver Price Crash : सोना और चांदी की कीमतों में जारी तेजी पर मंगलवार को अचानक ब्रेक लग गया। घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सबसे ज्यादा दबाव चांदी की कीमतों पर नजर आया, जहां एक ही कारोबारी दिन में चांदी 4500 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ती हो गई। वहीं, सोने के भाव में भी 1300 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी की कीमत में अचानक आई बड़ी गिरावट

पिछले कुछ समय से गिरावट के बाद चांदी की वायदा कीमतों में बीते सप्ताह तेजी देखने को मिली थी। सोमवार तक यह बढ़त जारी रही, लेकिन मंगलवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में तेज गिरावट आ गई। MCX पर चार सितंबर एक्सपायरी वाली चांदी सोमवार को 2,21,173 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। मंगलवार को कारोबार शुरू होने के बाद इसकी कीमत गिरकर 2,16,592 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस तरह चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 4581 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी आई।

WhatsApp Image 2026 07 28 at 3.26.08 PM (1)

 

रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आई चांदी

चांदी ने इस साल जनवरी में शानदार तेजी दिखाते हुए इतिहास बनाया था। उस समय एक किलोग्राम चांदी की कीमत चार लाख रुपये के पार पहुंच गई थी और यह करीब 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक गई थी। मौजूदा कीमत की तुलना करें तो चांदी अपने ऑल टाइम हाई से दो लाख रुपये से ज्यादा नीचे कारोबार कर रही है। बाजार में आई इस गिरावट के बाद निवेशकों की नजर अब चांदी की अगली चाल पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

भारत के बाद पाकिस्तान में भी ‘कॉकरोच पार्टी’ की चर्चा, Gen Z ने भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

 

सोने के भाव में भी गिरावट

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। MCX पर पाँच अगस्त एक्सपायरी वाला सोना सोमवार को 1,43,063 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मंगलवार को बाजार खुलने के बाद सोने की कीमत गिरकर 1,41,759 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। यानी सोने में करीब 1304 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई।

चार दिनों में इतना बदला सोना-चांदी का भाव

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 22 जुलाई को जहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,45,680 रुपये था, वहीं अब यह करीब 3921 रुपये नीचे आ चुका है। इसी तरह चांदी की कीमत भी 2,26,998 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर करीब 10,406 रुपये नीचे आ गई है।

निवेशकों की नजर अब आगे की चाल पर

कीमती धातुओं की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति, ब्याज दरों और निवेशकों की मांग जैसे कई कारकों से प्रभावित होती हैं। हालिया गिरावट के बाद बाजार विशेषज्ञों की नजर इस बात पर है कि क्या चांदी फिर से तेजी पकड़ पाएगी या इसमें और गिरावट देखने को मिलेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

बच्चों के लिए जानलेवा बना रही सैंड फ्लाई  

सुरक्षित वैश्विक व्यापार के लिए नियम-आधारित व्यवस्था जरूरीः भारत

अमरेंद्र गए, तरुण की एंट्री, सरकार ने एक साथ फेंटे 15 IPS अफ़सर

 

 

Spread the love

One thought on “चांदी की कीमत में भारी गिरावट, एक दिन में ₹4500 से ज्यादा टूटी; क्या ₹2 लाख के नीचे जाएगी कीमत?”

Comments are closed.

Business

बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगी शाखाएं

24 अगस्त के बाद कई दिन बैंक रहेंगे बंद Banks closed next week: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे समय रहते निपटा लेना बेहतर होगा। अगले सप्ताह अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों के चलते कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने वाली हैं। ऐसे में ग्राहकों को बैंक जाने […]

Spread the love
Read More
Sugar prices
Business homeslider

चीनी के दाम ने बढ़ाई टेंशन, ₹70 किलो तक पहुंचा भाव; खड़गे ने उठाए सवाल

Sugar prices: देश में चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को चीनी के बढ़ते दाम और घटते स्टॉक को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जब भारत को चीनी उत्पादन में आत्मनिर्भर बताया जाता है, तो फिर विदेश से चीनी […]

Spread the love
Read More
Business Economy

महंगाई की मार रसोई बेहाल, चीनी-प्याज-दाल और तेल के बढ़े दाम ने बढ़ाई चिंता

अचानक क्यों बढ़ी रसोई की महंगाई? Kitchen budget and inflation: देशभर में आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से खाने-पीने की कई जरूरी चीजों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। चीनी, प्याज, टमाटर, दाल और खाद्य तेल के दाम बढ़ने […]

Spread the love
Read More