कच्चे तेल की तेजी और वैश्विक तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

Share Market Crash :  भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कमजोर शुरुआत की। वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसके चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 350.99 अंक टूटकर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी 92.25 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। बाजार खुलते ही बैंकिंग, IT, मेटल और एविएशन सेक्टर के शेयरों में बिकवाली हावी रही।

इन दिग्गज शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की कई प्रमुख कंपनियों के शेयर दबाव में रहे। एविएशन कंपनी इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा करीब 1.60% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा इन्फोसिस 1.07%, टाटा स्टील 0.97%, बजाज फाइनेंस 0.86% और अल्ट्राटेक सीमेंट 0.84% तक टूट गए। विश्लेषकों का मानना है कि निवेशकों की नजर अब कंपनियों के तिमाही नतीजों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक घटनाक्रमों पर बनी हुई है।

एशियाई बाजारों का मिला-जुला रुख

भारतीय बाजार जहां दबाव में रहे, वहीं अधिकांश एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई इंडेक्स मजबूत बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी शानदार तेजी में रहा। हांगकांग के हैंगसेंग और ऑस्ट्रेलिया के ASX 200 में भी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता दिखाई दिया।

अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों पर दबाव

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। डाउ जोन्स लगभग सपाट बंद हुआ, जबकि S&P 500 में हल्की गिरावट दर्ज की गई। वहीं टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के कारण नैस्डेक कमजोर होकर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी निवेशक बड़ी टेक कंपनियों के तिमाही नतीजों और बढ़ती तेल कीमतों को लेकर सतर्क बने हुए हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव तथा लाल सागर में जहाजों पर हमलों के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड करीब 96 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया, जबकि WTI क्रूड भी मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल की बढ़ती कीमतें भारत जैसे आयात-निर्भर देशों के लिए चिंता का विषय मानी जा रही हैं क्योंकि इसका सीधा असर महंगाई और बाजार पर पड़ता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

छात्रों के समर्थन में उतरे ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा, शिक्षा व्यवस्था पर दिया बड़ा संदेश

US-Iran तनाव से उछला कच्चा तेल, छह सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंची क्रूड की कीमत

भारत-जिम्बाब्वे T20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा में होगी छक्कों की महामुकाबला

US-Iran तनाव से उछला कच्चा तेल, छह सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंची क्रूड की कीमत

Spread the love

2 thoughts on “कच्चे तेल की तेजी और वैश्विक तनाव से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में

Comments are closed.

E20 Petrol
Business Economy Science & Tech

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों का बड़ा बयान, टेस्ट में तय मानकों पर खरा उतरा ईंधन

E20 पेट्रोल पर मचा घमासान E20 Petrol: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा दावा किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के मुताबिक, देशभर में किए गए परीक्षणों में E20 […]

Spread the love
Read More
UPI Charges
Business Science & Tech

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर, किराना दुकानदारों पर भी नहीं लगेगा अनिवार्य चार्ज

UPI चार्ज पर बड़ा अपडेट UPI Charges:  UPI पेमेंट को लेकर पिछले कुछ दिनों से Merchant Discount Rate (MDR) चार्ज की चर्चा तेज है। इस बहस के बीच आम ग्राहकों के साथ-साथ छोटे दुकानदारों और कारोबारियों के लिए भी बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भुगतान उद्योग से जुड़े संगठन Payments Council of India […]

Spread the love
Read More
Business

Jio यूजर्स के लिए बड़ा तोहफा! ₹2,000 में 365 दिन OTT और 365GB हाई-स्पीड डेटा

Jio OTT Pass  : मनोरंजन पसंद करने वाले Jio ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने OTT-Pass पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। अब ग्राहक कम कीमत में लंबी अवधि के OTT पास का फायदा उठा सकेंगे। Jio ने 550 रुपये में 84 दिन और 2,000 रुपये में 365 दिन की वैधता वाले दो नए OTT-Pass लॉन्च […]

Spread the love
Read More