हाफिज सईद के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट

NIA ने चार्जशीट में कहा था- पहलगाम हमले की साजिश हाफिज की, जंग भी छेड़ी

Pahalgam Terror Attack : जम्मू की स्पेशल कोर्ट ने लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के खिलाफ पहलगाम केस में गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए हाफिज सईद को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी होगी। कोर्ट ने आठ  जुलाई को आदेश जारी किया था लेकिन यह जानकारी मंगलवार को सामने आई है। इससे पहले छह  जुलाई को NIA ने पहलगाम हमले को लेकर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी। जांच एजेंसी ने इसमें कहा था कि बैसरनघाटी में हुए आतंकी हमले की साजिश हाफिज सईद की ही रची थी। NIA ने हाफिज पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ने का भी आरोप लगाया है। 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों की हत्या की थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। इसके बाद भारत ने छह से सात  मई की रात ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoK में  नौ ठिकानों पर हमला किया था। भारत का दावा है कि इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे।

पहली चार्जशीट 15 दिसंबर को दाखिल

पहलगाम हत्याकांड के बाद NIA ने 15 दिसंबर 2025 को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर साजिद जट समेत छह  आतंकियों को आरोपी बनाया था। उस वक्त हाफिज सईद का नाम सामने नहीं आया था। पहलगाम हमले के तीन आतंकी मारे जा चुके हैं। आतंकियों का हैंडलर सैफुल्लाह जट उर्फ लंगड़ा अभी जिंदा है। उस पर 10 लाख का इनाम है।

NIA ने चार्जशीट में अब तक जो पांच खुलासे किये हैं वे इस तरह हैं।

साजिद लंगड़ा से मिला रियल टाइम : जांच में लश्कर आतंकी सैफुल्लाह जट उर्फ साजिद लंगड़ा को हमले का मास्टरमाइंड बताया गया था। वह आतंकियों का मुख्य हैंडलर था। जट ने बैसरन वैली की लोकेशन भेजी और हमले के दौरान पाकिस्तान के लाहौर से आतंकियों को रियल टाइम निर्देश देता रहा।

दो गाइड्स ने देखा था आतंकियों को : टूरिस्ट गाइड परवेज अहमद जोठार और बशीर अहमद जोठार वक्त रहते जानकारी देते तो हमले को टाला जा सकता था। दरअसल, दोनों गाइड ने आतंकियों को बैसरन में देखा था लेकिन सुरक्षा एजें​सियों को नहीं बताया। दोनों गिरफ्तार हो चुके हैं।

हमले से पहले खाना खाया : हमले से एक दिन पहले तीनों आतंकियों ने गाइड परवेज की झोपड़ी में खाना खाया और जाते समय रोटी-सब्जी भी साथ ले गए। बैसरन घाटी में वारदात से पहले उन्होंने पेड़ के नीचे खाना खाया और इसके बाद धार्मिक नारे लगाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।

चीन से पहुंचा एक्शन कैमरा : हमले में इस्तेमाल किया गया एक्शन कैमरा अमेरिका में बना था और चीन के रास्ते आतंकियों तक पहुंचा। इसका इस्तेमाल बाइकिंग, ट्रैकिंग, डाइविंग और ट्रैवलिंग में वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए होता है।

मोबाइल कराची-लाहौर से आए : हमले में शामिल दो आतंकियों का 28 जुलाई को एनकाउंटर हुआ। इनके पास से दो मोबाइल (ऑरेंज कलर का RedMi 9T और एक ब्लैक कलर का RedMi Note 12 ) मिले। इनमें बैसरन घाटी की लोकेशन और स्क्रीनशॉट मिले। ये मोबाइल कराची की सप्लाई चेन के जरिए पाकिस्तान पहुंचे थे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

कोहली और गंभीर के बीच अनबन?

BBA छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट : भारतीय की मौत के बाद MEA ने ईरानी अधिकारियों को तलब किया

महिला ने तीन बच्चों संग खाया जहर, मां समेत तीन की मौत

 

Spread the love

One thought on “हाफिज सईद के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट”

Comments are closed.

New Delhi
National Politics

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई

New Delhi: भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत और विपक्ष के बीच मुलाकात को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की मांग पर CJI की ओर से भेजा गया जवाबी पत्र सामने आया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि मुख्य न्यायाधीश […]

Spread the love
Read More
Reykjavik
homeslider National

विदेश राज्य मंत्री ने आर्कटिक असेंबली में पिघलते ध्रुवों पर रखा भारत का नजरिया

शाश्वत तिवारी Reykjavik: जलवायु परिवर्तन के वैश्विक खतरों के बीच, विदेश और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने आइसलैंड के रेकजाविक में आयोजित आर्कटिक सर्कल असेंबली (ACA) 2026 की सालाना बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। वह तीन दिनों की आइसलैंड के कूटनीतिक दौरे पर थे, जहां उन्होंने ध्रुवीय क्षेत्रों […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने जयप्रकाश नारायण को भारतीय लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का प्रबल समर्थक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री ने […]

Spread the love
Read More