
Shraddha Kapoor’s family : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग बायोपिक ‘ईथा‘ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि इस बीच श्रद्धा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है। दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपूर परिवार के चारों सदस्य अलग-अलग घरों में रहते हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या परिवार के रिश्तों में कोई दरार आ गई है?
माता-पिता से अलग रहती हैं श्रद्धा कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर फिलहाल मुंबई के जुहू इलाके में एक सी-फेसिंग अपार्टमेंट में रहती हैं। बताया जाता है कि यह वही फ्लैट है जिसे उन्होंने फिल्म स्त्री 2 की सफलता के बाद किराये पर लिया था। श्रद्धा यहां अकेले रहती हैं और उनके परिवार के सदस्य समय-समय पर उनसे मिलने आते रहते हैं।
महामारी के बाद बदला रहने का तरीका
जानकारी के अनुसार, साल 2020 तक श्रद्धा कपूर, उनके पिता शक्ति कपूर, मां शिवांगी कपूर और भाई सिद्धांत कपूर एक ही घर में रहते थे। लेकिन कोरोना महामारी के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी सुविधानुसार अलग रहने का फैसला किया। शक्ति कपूर मुंबई के एक अलग फ्लैट में रहते हैं, जबकि श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर ने गोवा में अपना घर बना लिया है और वहीं अधिक समय बिताती हैं। वहीं, श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर का भी गोवा में घर है, जहां वह शूटिंग से फुर्सत मिलने पर रहते हैं।
क्या परिवार में सबकुछ ठीक है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार के अलग-अलग रहने का मतलब रिश्तों में दूरी नहीं है। सभी सदस्य अपने-अपने काम और जीवनशैली के अनुसार रह रहे हैं और एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं

नया घर खरीद चुकी हैं श्रद्धा कपूर
खबरों की मानें तो श्रद्धा कपूर और उनके पिता शक्ति कपूर ने हाल ही में मुंबई के महालक्ष्मी इलाके में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। घर के इंटीरियर और सजावट की जिम्मेदारी उनकी मां शिवांगी कपूर संभाल रही हैं। बताया जा रहा है कि घर तैयार होने के बाद उसका एक हिस्सा श्रद्धा के माता-पिता के लिए भी रखा जाएगा। हालांकि सिद्धांत कपूर फिलहाल गोवा में अपने घर में ही रहना पसंद करते हैं। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि कपूर परिवार के रिश्तों में कोई दरार है। परिवार के सदस्य भले ही अलग-अलग घरों में रहते हों, लेकिन उनके बीच पारिवारिक जुड़ाव और आपसी संबंध पहले की तरह कायम हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढ़े
दिल्ली: शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने ली जान, जनरल डिब्बे में बवाल
Chanakya Niti Tips: हर महिला को अपनाने चाहिए ये पांच गुण, जीवन होगा सफल
Hindu Dharam: आज की लड़कियां क्यों ढूंढती हैं भगवान शिव जैसे लाइफ पार्टनर?

