
मोदी सरकार के 12 वर्ष और चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के तीन वर्ष के कार्यकाल पर हुआ समारोह
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा नगर पालिका परिषद नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर पर बुधवार को एक समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में विधायक ऋषि त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का संचालन रवि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सभासदों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। साथ ही नगर पालिका परिषद नौतनवां के तीन वर्ष के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया गया।वक्ताओं ने बताया कि विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास और नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के प्रस्ताव पर नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगभग 45 किलोमीटर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इसके अलावा तीन नए पंप स्थापित किए गए हैं, जिससे नगरवासियों को पेयजल संकट से राहत मिली है। पहले जहां कई क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करनी पड़ती थी, वहीं अब नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
नगर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था के लिए 40 नई स्ट्रीट लाइटों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही विभिन्न मोहल्लों में खराब बल्बों को नियमित रूप से बदला जा रहा है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।नगर पालिका परिषद कार्यालय के लिए नए भवन की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। जलकल परिसर में जल्द ही नए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं नगरवासियों की मांग पर छपवा तिराहे पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है तथा शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा का जीर्णोद्धार कराया गया है।
विधायक ऋषि त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष के संयुक्त प्रयासों से नगर क्षेत्र में सड़कों का व्यापक निर्माण कराया गया है। इसके अलावा जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए मुख्य नालों एवं विभिन्न वार्डों में नाला-नाली निर्माण कार्य भी कराया गया है। आगे के विकास कार्यों के लिए शासन को नए प्रस्ताव भेजे गए हैं।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है तथा अस्पताल के नए भवन की मांग शासन स्तर पर की गई है, जिसके शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद है।
वक्ताओं ने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी और नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी नगर के चौमुखी विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढे
अयोध्या राम मंदिर में दान पात्र से चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
नेपाल के चाय उद्योग को बड़ा झटका, रोजगार पर मंडराया खतरा


One thought on “नगर पालिका नौतनवां के समुचित विकास के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी सक्रिय”
Comments are closed.