Panic Button दबाते ही बजेगा सायरन, अपराधियों पर चलेगा संग्राम का ऑयरन

Bihar Police Panic Button

बिहार सरकार का नया सरोकार, महिलाओं की सुरक्षा अब पहली प्राथमिकता

Bihar Police Panic Button : बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अब और ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और बदसलूकी की घटनाओं को रोकने के लिए बिहार पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य के कई शहरों, खासकर राजधानी पटना में पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर Panic Button लगाए जाएंगे। इस नई पहल का मकसद महिलाओं को तुरंत सुरक्षा मुहैया कराना और मनचलों पर सख्ती से लगाम लगाना है। बिहार पुलिस का मानना है कि यह कदम महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर अधिक सुरक्षित महसूस कराने में मदद करेगा। साथ ही इमरजेंसी स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता भी उपलब्ध हो सकेगी।

क्या है Panic Button योजना?

Panic Button एक ऐसा इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम होगा, जिसे सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में लगाया जाएगा। अगर किसी महिला या छात्रा को किसी भी तरह की परेशानी, छेड़छाड़ या खतरे का सामना करना पड़े, तो वह सिर्फ एक बटन दबाकर पुलिस को तुरंत सूचना दे सकेगी। बटन दबते ही डायल 112 की टीम को अलर्ट मिलेगा और पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंचेगी। पुलिस के अनुसार, यह टीम करीब 11 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचने का प्रयास करेगी।

 मनचलों पर होगी सख्त कार्रवाई

बिहार पुलिस की यह पहल खास तौर पर उन इलाकों के लिए अहम मानी जा रही है, जहां महिलाओं और छात्राओं को अक्सर असुरक्षित महसूस होता है। शाम और रात के समय पार्क, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में छेड़छाड़ की शिकायतें ज्यादा सामने आती हैं। अब Panic Button की मदद से महिलाएं तुरंत मदद मांग सकेंगी और पुलिस बिना देरी के कार्रवाई करेगी। इससे मनचलों में भी डर पैदा होगा और सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बेहतर होने की उम्मीद है।

 किन जगहों पर लगाए जाएंगे Panic Button?

जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना के अलावा बिहार के अन्य प्रमुख शहरों में भी इस सुविधा को शुरू किया जाएगा। शुरुआत में उन स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। सार्वजनिक पार्क, बस स्टैंड , बाजार क्षेत्र , कॉलेज और स्कूल के आसपास के इलाके , भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान भविष्य में इस व्यवस्था को और ज्यादा संवेदनशील क्षेत्रों तक बढ़ाने की योजना भी तैयार की जा रही है।

अभया ब्रिगेड’ पहले से कर रही काम

महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बिहार पुलिस पहले ही ‘अभया ब्रिगेड’ का गठन कर चुकी है। यह विशेष टीम महिलाओं और छात्राओं से जुड़े मामलों पर लगातार नजर रखती है। अभया ब्रिगेड सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करती है और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करती है। अब Panic Button जैसी तकनीक जुड़ने से इस व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत माना जा रहा है।

महिलाओं को मिलेगा सुरक्षा का भरोसा

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करती है। अक्सर कई महिलाएं सार्वजनिक स्थानों पर खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं, खासकर शाम और रात के समय। लेकिन अब पुलिस की त्वरित सहायता मिलने से महिलाएं बिना डर के अपनी पढ़ाई, नौकरी और रोजमर्रा के काम के लिए बाहर जा सकेंगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

‘श्री कृष्णा’ का नन्हा कान्हा अब बन चुका है साउथ फिल्मों का बड़ा स्टार

INDIA Alliance राहुल गांधी बन पाएंगे इंडिया गठबंधन का PM पद के लिए सर्वमान्य चेहरा?

UP Elections 2027 : मायावती के दरवाजे से अखिलेश पर कांग्रेस कर रही दबाव की राजनीति ?

जीत के जश्न में डूबी GT को SRH का डर! क्या हैदराबाद छीन लेगा टॉप-2 की कुर्सी?

Twisha Sharma Death Case : 46 कॉल्स ने बढ़ाई सस्पेंस की गुत्थी, परिवार ने उठाए बड़े सवाल

 

Spread the love

One thought on “Panic Button दबाते ही बजेगा सायरन, अपराधियों पर चलेगा संग्राम का ऑयरन”

Comments are closed.

Bihar Muzaffarpur News
Bihar Crime News

10 बार रिश्ता टूटने का दर्द नहीं सह सकी युवती, आत्महत्या से हड़कंप

 Bihar Muzaffarpur News : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कथित तौर पर सांवले रंग के कारण बार-बार शादी के रिश्ते टूटने से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। पुलिस और परिजनों के अनुसार, […]

Spread the love
Read More
Rabri Devi
Bihar homeslider

राबड़ी देवी का अगला ठिकाना कौन-सा? बंगले से तेज हुई सामान की शिफ्टिंग, सियासी हलचल तेज

Rabri Devi बिहार की राजनीति में आज 10, सर्कुलर रोड स्थित VVIP सरकारी आवास को लेकर हलचल तेज है। भवन निर्माण विभाग की ओर से दी गई। अंतिम समयसीमा 29 जून को समाप्त हो रही है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी किसी भी समय यह सरकारी बंगला खाली […]

Spread the love
Read More
Bharat Bhushan Tiwari
Analysis Bihar homeslider

पुलिसिया सत्ता बनाम कानून का राज

बिहार के भोजपुर की वह घटना, जिसमें भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में जान चली गई, आज एक बार फिर से समूचे देश में उस सवाल को जिंदा कर गई है जो बरसों से हमारी न्याय व्यवस्था की बुनियाद को हिला रहा है। जब किसी आरोपी के कथित आत्मसमर्पण के बाद भी उसकी लाश […]

Spread the love
Read More