UP News : सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा,जर्जर टंकी ने ली मासूम की जान

UP News

सिद्धार्थनगर :  यूपी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी की टंकी पर फंसे दो बच्चों को बचाने के लिए सेना की मदद लेनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, पांच बच्चे टंकी पर चढ़ गए थे, तभी अचानक जर्जर सीढ़ी टूट गई। इस हादसे में तीन बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो बच्चे टंकी पर ही फंसे रह गए थे, जिन्हें बाद में सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित नीचे उतारा गया।

जर्जर टंकी बनी मौत का कारण

टंकी पहले से ही जर्जर हालत में थी। पुलिस के अनुसार, सिद्धार्थनगर शहर की कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले पांच लड़के शनिवार को करीब 30 साल पुरानी पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। जब वे नीचे उतरने लगे, तभी अचानक टंकी की कमजोर सीढ़ी टूटकर गिर गई। इस घटना में तीन लड़के नीचे गिर पड़े, जबकि दो अन्य ऊपर ही फंस गए। प्रशासन ने फंसे हुए बच्चों को सुरक्षित नीचे लाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश की, लेकिन बारिश के कारण रेस्क्यू कार्य में बाधा आ रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गोरखपुर से वायु सेना का हेलीकॉप्टर बुलाया गया। आखिरकार, हेलीकॉप्टर की मदद से रविवार सुबह दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

ये भी पढ़े

अप्रैल में Maruti Suzuki की रिकॉर्ड बिक्री, 33% उछाल के साथ टूटा पुराना आंकड़ा

 

टंकी पर फंसे रह गए दो बच्चे

तीन बच्चे नीचे गिर गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद गोलू (12), सनी (14) और सिद्धार्थ (10) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोलू और सनी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया। इधर, टंकी पर फंसे पवन (14) और शाबान (12) को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ता बनाने की कोशिश की, लेकिन अचानक हुई बारिश से काम प्रभावित हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी. एन. ने तुरंत सेना के हेलीकॉप्टर की मदद लेने का फैसला किया।

ये भी पढ़े

Kanpur News : बेखौफ पत्नी के पास सो रहा पति, हत्यारन ने किए ब्लेड से हमला

 

हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया सफल रेस्क्यू। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत एवं आपदा विभाग से तुरंत संपर्क किया, जिसके बाद गोरखपुर से वायु सेना का हेलीकॉप्टर मंगवाया गया। उनके अनुरोध पर हेलीकॉप्टर तुरंत उपलब्ध कराया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह करीब 5:20 बजे टंकी पर फंसे दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिलाधिकारी सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सेना के बेहतर समन्वय से यह कठिन बचाव अभियान सफल रहा और एक बड़ा हादसा टल गया।

ये भी पढ़े

Kanpur News : बेखौफ पत्नी के पास सो रहा पति, हत्यारन ने किए ब्लेड से हमला

 

नदी में तीन भाई बहनों की विभत्स लाश मिलने से सनसनी

Spread the love

Crime News

चिनहट: होटल में ठहरे युवक ने लगाई फांसी, मृत अवस्था में पड़ा मिलने से हड़कंप

घर बैठे ऑनलाइन बुक कराया था होटल का कमरा पुलिस कर रही छानबीन, हरदोई का रहने वाला था युवक सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित जश्न होटल में गुरुवार को हरदोई निवासी 32 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर अपनी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बुलडोजर बाबा के गढ़ गोरखपुर में बिश्नोई गैंग की दस्तक?

 -राजीव तिवारी बाबा Gorakhpur : माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन के लिए देशभर में चर्चा में रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में अब देश के चर्चित संगठित अपराधी नेटवर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित असलहा नेटवर्क की दस्तक ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गोरखपुर में उत्तर प्रदेश एसटीएफ […]

Spread the love
Read More
Untitled 1 copy
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक ट्रांस्पोर्ट परिसर में खड़ी DCM से भारी मात्रा में पटाखे बरामद, जांच शुरू बरामद पटाखे की कीमत 50 लाख रुपए उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महाराजगंज जिले के नौतनवां कस्बे में एक ट्रांसपोर्ट परिसर से एक DCM ट्रक से बड़ी मात्रा में पटाखे उतारे जाने की सूचना मिली। इस पर प्रशासन और पुलिस की टीम […]

Spread the love
Read More