तेज आंधी-तूफान का कहर: पाँच घायल, तीन गंभीर रेफर

  • सड़कों पर पेड़ और बिजली पोल गिरने से यातायात ठप

आशुतोष मिश्रा

संतकबीरनगर । संतकबीरनगर जनपद में बुधवार शाम करीब 4 बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई। महुली थाना क्षेत्र समेत कई इलाकों में तूफान के कारण टीनशेड, पेड़ और डालियां गिरने से 5 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महुली थाना क्षेत्र के भैसहिया गांव निवासी आर्यन (पुत्र रामकृष्ण), झिंगुरापार निवासी जगदीश (पुत्र शिवबरन), कडसरा निवासी तारा (पत्नी रामबरन), नाथनगर निवासी रितेश (पुत्र रमेश चौहान) और भिटिनी निवासी 22 वर्षीय पांडे (पुत्र अरुण कुमार) शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने आर्यन, रितेश और जगदीश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

तेज आंधी-तूफान के चलते जिले में सैकड़ों स्थानों पर पेड़ और उनकी डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। मुखलिसपुर चौराहा और प्रजापतिपुर चौराहे के पास बिजली के खंभे और तार गिरने से हालात और बिगड़ गए। इसके चलते खलीलाबाद-धनघटा मुख्य मार्ग पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।

बिजली के पोल गिरने से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए कुल्हाड़ी और अन्य उपकरणों की मदद से सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने का प्रयास किया, ताकि आवागमन बहाल किया जा सके। खबर लिखे जाने तक जनपद के कई स्थानों पर रास्ते बाधित होने और बिजली आपूर्ति ठप रहने की सूचना मिल रही है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है।

Spread the love

Uncategorized

अग्नि-6 प्रोजेक्ट पर अंतिम फैसला बाकी, DRDO पूरी तरह तैयार: समीर कामत

भारत की रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। Defence Research and Development Organisation (DRDO) ने अग्नि-6 मिसाइल प्रोजेक्ट को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। अब केवल केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद इस महत्वाकांक्षी […]

Spread the love
Read More
1200 675 26523394 thumbnail 16x9 shah
Uncategorized

दीदी के घर में गरजे दादा”: अमित शाह का बड़ा दावा

बंगाल में ‘प्रचंड बहुमत’ का दावा, CM को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद एक बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी को “प्रचंड बहुमत” […]

Spread the love
Read More
noida airport 3 1774504303
Uncategorized

उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के साथ बनेगा पांच इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

उत्तर प्रदेश अब देश के एविएशन सेक्टर में एक नई ऊंचाई हासिल करने जा रहा है।  नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के उद्घाटन के साथ ही  उत्तर  प्रदेश  भारत का पहला ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि अब तक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य […]

Spread the love
Read More