कानपुर : “पिता मेरे शव को हाथ न लगाएं”, अपमान ने ले ली प्रियांशु की जान

Untitled 2 copy 28

लखनऊ। कानपुर से एक बेहद भावुक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रशिक्षु अधिवक्ता ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। घटना कानपुर की कचहरी परिसर में हुई, जहां युवक ने ऊपरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक प्रियांशु श्रीवास्तव ने यह कदम उठाने से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी आखिरी इच्छा जताई कि जो भी इस नोट को पढ़े, उसे अंत तक जरूर पढ़े।

सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पिता राजेंद्र कुमार के साथ रिश्तों में आई कड़वाहट का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि पिता की डांट, उलाहने और अपमानजनक व्यवहार उन्हें लंबे समय से अंदर ही अंदर तोड़ रहे थे। यहां तक कि उन्हें घर से अपमानित कर निकालने की धमकियां भी दी जाती थीं, जिससे उनका मनोबल पूरी तरह टूट गया था। प्रियांशु ने अपने शब्दों में गहरा दर्द जाहिर करते हुए लिखा कि पिता से उनका रिश्ता इतना बिगड़ चुका था कि अब उनके लिए जीना मुश्किल हो गया था।

ये भी पढ़े

A Horrific Incident : आंख पर बांधी पट्टी और Love का ढोंग करते करते जिंदा फूंका

उन्होंने बेहद भावुक अंदाज में यह भी लिखा- “ऐसे पिता भगवान किसी को न दे… पापा जीत गए, उन्हें जीत मुबारक हो। यह घटना न सिर्फ एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, क्या हम अपने ही घरों में अपने बच्चों की भावनाओं को समझ पा रहे हैं? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट को भी साक्ष्य के रूप में लिया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

America : व्हाइट हाउस डिनर हॉल में हथियार लेकर कैसे घुसा हमलावर? ट्रंप ने शेयर किया VIDEO और तस्वीर

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
Minister of Education
Delhi homeslider National

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नया लुक ब्यूरो Minister of Education प्रहलाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई 2026 को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। राजनीतिक बैकग्राउंड: आरएसएस से जुड़ाव: राजनीति […]

Spread the love
Read More
Varanasi
Crime News

वाराणसी में राह चलते युवकों से छेड़छाड़ का आरोप

Varanasi सिगरा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में सिर्फ लड़के ही नहीं बेखौफ लड़कियां भी छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणियां करने में पीछे नहीं हैं। इससे साफ है कि यह सब घोर कलयुग की निशानी है। वाराणसी जिले के सिगरा थाने की पुलिस ने दो युवतियों को गिरफ्तार किया […]

Spread the love
Read More