भारतीय सवर्ण संघ ने SC-ST एक्ट के दुरुपयोग पर उठाए सवाल

लखनऊ। भारतीय सवर्ण संघ, संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम तिवारी उर्फ साधु तिवारी ने कई सामाजिक और नीतिगत मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि एससी-एसटी एक्ट का कुछ लोगों द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्दोष लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए और झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राधेश्याम तिवारी ने सवर्ण समाज के लिए अलग ‘सवर्ण आयोग’ के गठन की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि इससे सवर्ण समाज के पीड़ित और प्रताड़ित लोगों को न्याय पाने के लिए एक संस्थागत मंच मिल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में बढ़ते जातीय विभाजन पर चिंता जताई जानी चाहिए। उनके अनुसार, विभिन्न नीतियों और कानूनों के कारण समाज में भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे सामाजिक एकता प्रभावित होती है।

आरक्षण व्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर, जनगणना और सर्वे कराए जाने चाहिए। राधेश्याम तिवारी का मानना है कि आरक्षण का लाभ उन लोगों तक पहुंचना चाहिए जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर, शोषित और वंचित हैं, चाहे वे किसी भी वर्ग से हों। उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया कि जो लोग पहले से आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हैं तथा उच्च पदों पर कार्यरत हैं, क्या उन्हें आरक्षण का लाभ मिलना उचित है। भारतीय सवर्ण संघ, संगठन ने सरकार और सभी राजनीतिक दलों से अपील की, कि वे इन मांगों पर गंभीरता से विचार करें, ताकि समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और न्याय मिल सके।
_

Bundelkhand Central UP homeslider Politics Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

यूपी में सियासी हलचल तेज: मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन फेरबदल पर मंथन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन की नई टीम को लेकर भाजपा में लगातार मंथन जारी है। इसी कड़ी में आज कई अहम बैठकों का दौर देखने को मिल सकता है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। […]

Read More
Business Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

टेंडर नियमों को रखा दरकिनार और विभाग ने अपनी पसंदीदा कम्पनी को दे डाला कार्य

कई गड़बड़झालों की रिपोर्ट बनाकर जनता से समक्ष लेकर आए कुछ युवा अधिवक्ता हुसैनाबाद टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर टेंडर पर विवाद, नियमों में बदलाव पर उठे सवाल लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर की टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता रोहितकांत द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में आरोप […]

Read More
Central UP

सिंधी मेले में उत्कृष्ट कार्य के लिए अशोक मोतियानी सम्मानित

उपाध्यक्ष श्याम कृष्णानी समेत 15 अन्य का भी हुआ सम्मान लखनऊ। शिव शान्ति आश्रम में मेला कमेटी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम कृषनानी को समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। आश्रम के संत साईं मोहन लाल ने कार्यों की सराहना करते […]

Read More