कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, लड़की की पहले मुरादाबाद के एक युवक से मंगनी हुई थी, लेकिन बाद में दोनों परिवारों के बीच अनबन के चलते यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद लड़की पक्ष ने संभल के एक अन्य युवक से शादी तय कर दी और उसी अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गईं। हालांकि, पहले तय रिश्ते के चलते पुराने निमंत्रण कार्ड बंट चुके थे। इसी वजह से मुरादाबाद वाला दूल्हा भी अपनी बारात लेकर तय स्थान पर पहुंच गया, जिससे स्थिति उलझ गई।
ये भी पढ़ें
दो बारातें, एक दुल्हन-मचा हंगामा
एक ही समय पर दो-दो बारातों और दो दूल्हों को देखकर माहौल गरम हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला बढ़ता देख लड़की पक्ष ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की मौजूदगी में हुआ फैसला
मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। जांच और बातचीत के बाद दुल्हन की रजामंदी को प्राथमिकता दी गई और संभल से आए दूल्हे के साथ निकाह की रस्म पूरी कराई गई। शाम को सादगी के साथ विवाह संपन्न हुआ और दुल्हन अपने तय दूल्हे के साथ विदा हुई। वहीं मुरादाबाद से आए दूल्हे को बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौटानी पड़ी।
ये भी पढ़ें
चुनाव के पहले सरकार के सामने बड़ी आफत, नोएडा से भड़की श्रमिक आंदोलन की चिंगारी
बिना कानूनी कार्रवाई के सुलझा मामला
इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की समझदारी और आपसी सहमति से मामला शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।
