विदेश सचिव मिसरी ने अमेरिकी विदेश मंत्री और एफबीआई चीफ से की मुलाकात

  शाश्वत तिवारी

वाशिंगटन डी.सी.। अमेरिका के दौरे पर गए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच एक सार्थक बैठक हुई, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा और क्वाड फ्रेमवर्क पर चर्चा हुई। बैठक के बाद यह घोषणा की गई है कि अमेरिकी विदेश मंत्री अगले महीने भारत का दौरा करेंगे। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, जो इस बैठक में मौजूद थे, उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा व्हाइट हाउस में विक्रम मिसरी का स्वागत है। मार्को रुबियो के साथ एक सार्थक बैठक हुई, जिसमें हमारे द्विपक्षीय संबंधों, खासकर व्यापार, महत्वपूर्ण खनिज, रक्षा और क्वाड पर चर्चा हुई।
इसके अलावा मिसरी ने अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई चीफ काश पटेल समेत अमेरिका के कई सीनियर अधिकारियों के साथ अलग से मुलाकात की। विदेश सचिव ने पटेल के साथ मुलाकात के दौरान आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, संगठित अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के प्रयासों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें

 

हिरासत में महिला से ASI की घिनौनी डिमांड, ‘बेटी भेजो, 10 हजार दूंगा’

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसके अलावा उन्होंने पेंटागन में रक्षा उप-सचिव एलब्रिज कोल्बी और अन्य रक्षा अधिकारियों के साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर भी बातचीत की। उन्होंने अमेरिकी विदेश विभाग में राजनीतिक मामलों की अंडर सेक्रेटरी एलिसन हुकर से मुलाकात कर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार साझा किए। व्यापार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए उन्होंने वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, जेफरी केसलर और विलियम किममिट के साथ भी बैठकें कीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन डी.सी. के रणनीतिक समुदाय के प्रमुख विचारकों के साथ भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर चर्चा की। उन्होंने मौजूदा भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और वैश्विक ऊर्जा, खाद्य तथा आर्थिक सुरक्षा पर उनके प्रभावों पर भी चर्चा की।विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार 8–10 अप्रैल तक की यह यात्रा फरवरी 2026 में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के अमेरिका दौरे के बाद हो रही है, जो दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय संवाद का हिस्सा है। बयान में कहा गया है इस दौरे से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा करने और प्रमुख क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह? पीजी में मिला महिला का शव, इलाके में हड़कंप

 

International

म्यांमार के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में कीर्तिवर्धन ने लिया हिस्सा

   शाश्वत तिवारी नेपीडॉ। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने म्यांमार के नए राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। वह म्यांमार सरकार के निमंत्रण पर 8-11 अप्रैल तक म्यांमार के दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने म्यांमार के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की और साथ ही भारत-म्यांमार सहयोग […]

Read More
homeslider International

पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की तैयारी, ‘रेड कारपेट’ बिछा इंतजार…लेकिन अनिश्चितता बरकरार

नया लुक डेस्क  अमेरिका और ईरान के बीच हालिया युद्धविराम के बाद अब पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार (11 अप्रैल 2026) को प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पाकिस्तान इस अहम बैठक की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है, लेकिन जमीन पर हालात अब भी अनिश्चित बने […]

Read More
homeslider International

पंजाब विधानसभा में उठा बड़ा प्रस्ताव: आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग

पाकिस्तान की पंजाब विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश किया गया है, जिसमें सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव में विदेश मंत्री इशाक डार का नाम भी शामिल है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब […]

Read More