नई दिल्ली। आगामी ODI और T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा और रणनीतिक फैसला लिया है। टीम में स्थिरता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने कप्तानी को लंबी अवधि के लिए तय कर दिया है। BCB ने मेहदी हसन मिराज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक और लिटन दास को 2028 T20 वर्ल्ड कप तक कप्तान बनाए रखने का ऐलान किया है। इससे टीम को निरंतरता और स्पष्ट दिशा मिलने की उम्मीद है। लिटन दास का कार्यकाल पहले 2026 T20 वर्ल्ड कप तक था, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए उसे बढ़ा दिया गया है। वहीं, मिराज ने पिछले एक साल में कप्तान के तौर पर टीम को मजबूत प्रदर्शन दिलाया है, जिसमें वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ अहम जीत शामिल हैं। BCB के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल आबेदीन के मुताबिक, टीम के बेहतर भविष्य और लंबी योजना को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि कप्तान बिना किसी दबाव के टीम को तैयार कर सकें और वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
ये भी पढ़ें
इसके अलावा, बोर्ड ने टीम को और मजबूत बनाने के लिए अनुभवी पूर्व स्पिनर मोहम्मद रफीक को एक साल के लिए स्पिन-बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद यह पहली बार है जब उन्हें इस तरह की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब रफीक सीनियर टीम के साथ-साथ बांग्लादेश की अन्य टीमों के साथ भी काम करेंगे, जिससे स्पिन डिपार्टमेंट को और धार मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
