- जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा-दलित उत्थान और राष्ट्र सेवा को समर्पित था बाबूजी का जीवन
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
महराजगंज। महराजगंज स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम का पूरा जीवन दलितों के उत्थान और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान बाबूजी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का उदय हुआ।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
SRH vs LSG : हैदराबाद में रनों की बारिश तय? बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबूजी के विचारों को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसका अधिकार दिलाने के पक्षधर रहे। उन्होंने जीवनभर छुआछूत, भेदभाव और ऊंच-नीच के खिलाफ संघर्ष किया और संविधान की रक्षा के लिए समर्पित रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी और जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम नारायण चौरसिया ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल ने किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
अनुपयोगी होने के बाद भी रैयतों को ज़मीन नहीं लौटा रहा बोकारो स्टील प्लांट
इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद, डॉ. अखिल अहमद, अजय सिंह, विराज वीर अभिमन्यु, अरविंद सिंह, जमील अहमद, चंद्रिका प्रसाद, शेष मणि गुप्ता, राकेश गुप्ता, आनंद कनौजिया, वशिष्ठ विश्वकर्मा, शिवरतन प्रसाद, शंभू प्रसाद, हरिलाल राही और गोधन प्रसाद शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबू जगजीवन राम के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
