शाश्वत तिवारी
फुंटशोलिंग। भूटान में भारतीय दूतावास ने हाल ही में फुंटशोलिंग में भूटान चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BCCI) ) के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की। इस समारोह में मिशन के उप प्रमुख अनिकेत जी. मांडवगने और BCCI के अध्यक्ष टैंडी वांगचुक शामिल हुए। एक बयान में BCCI ने नए कार्यालय के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण भारत सरकार के ‘प्रोजेक्ट टाइड असिस्टेंस’ कार्यक्रम के तहत मिली आर्थिक सहायता से किया गया है। बयान में कहा गया, यह नया क्षेत्रीय कार्यालय भूटान और भारत के बीच मज़बूत और स्थायी साझेदारी का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य दक्षिणी क्षेत्र में निजी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देना और व्यावसायिक सहायता सेवाओं को बेहतर बनाना है। भारतीय दूतावास ने भी इस उद्घाटन के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि वह बीसीसीआई के साथ मिलकर द्विपक्षीय व्यापार और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए काम करने को लेकर उत्साहित है, खासकर सीमावर्ती शहर फुंटशोलिंग में स्थित इस नए क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से।
ये भी पढ़ें
भारतीय रेलवे का नया नियम: एक अप्रैल से टिकट कैंसिलेशन पर रिफंड प्रक्रिया में बदलाव
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
इस बीच, हाल ही में भारत-भूटान संबंधों को और मज़बूत करते हुए, भारत के राजदूत संदीप आर्य और भूटान के बुनियादी ढांचा और परिवहन मंत्री चंद्र बहादुर गुरुंग ने पुनाखा में ‘खुरु कुएनफेन पुल’ का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। भारत सरकार से 250 मिलियन रुपये की आर्थिक सहायता से ‘भारत-भूटान मैत्री परियोजना’ के तहत निर्मित यह नया पुल, 2003 में बने एक ‘बेली पुल’ की जगह लेगा। यह एक अधिक स्थायी और ज़्यादा भार उठाने में सक्षम ढांचा है। भारतीय दूतावास के अनुसार, इस पुल से पुनाखा, वांगडू फोडरंग और गासा जैसे आस-पास के ज़िलों में रहने वाले लोगों, व्यवसायों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। यह पुनाखा के खुरुथांग और वांगडू फोडरंग के बाजो के बीच कनेक्टिविटी को भी बेहतर
ये भी पढ़ें
एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा
