Headline

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं पाठ्य-सहगामी प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। छात्राएं शिल्पा, शालिनी और मुस्कान को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि नाथनगर क्षेत्र के बच्चों में अपार प्रतिभा निहित है, जिसे सही मार्गदर्शन और परिश्रम से निखारा जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी बताया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

‘होर्मुज खोलो, नहीं तो तबाही तय’-डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को कड़ी चेतावनी

सम्मान समारोह के उपरांत विद्यालय से विदा ले रहे वरिष्ठ छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राएं और शिक्षक दोनों ही भावुक नजर आए और एक-दूसरे के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित शिक्षक-अभिभावक बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षकों के समर्पण की सराहना की। समारोह के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों आनंद प्रकाश भारती, प्रेमचंद वर्मा, राम आशीष, बद्री विशाल गौतम, अनीश यादव एवं विनय कुमार का विशेष योगदान रहा।

Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More