मिडिल ईस्ट में तनाव और तेज़: कुवैत के पावर प्लांट पर ईरानी हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नया लुक डेस्क

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष लगातार और भीषण होता जा रहा है। आज 31वें दिन भी हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पलटवार और ज्यादा घातक होते जा रहे हैं। इस बीच, मिडिल ईस्ट में फंसे या काम कर रहे भारतीय नागरिक भी इस हिंसा का शिकार हो रहे हैं। कुवैत के बिजली और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट पर रविवार शाम ईरानी हमले में एक भारतीय कर्मचारी की मौत हो गई। कुवैत के बिजली, जल और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि हमले में पावर-प्लांट की सर्विस बिल्डिंग को गंभीर नुकसान पहुंचा है। मंत्रालय की प्रवक्ता इंजीनियर फातिमा अब्बास जौहर हयात ने कहा कि बिजली-पानी संयंत्र को भी भारी क्षति हुई है।

अब तक कितने भारतीयों की मौत?

मिडिल ईस्ट में इस संघर्ष के दौरान यह किसी भारतीय की पहली मौत नहीं है। पहले भी हमलों में कई भारतीय मारे जा चुके हैं। दिल्ली में पिछले हफ्ते आयोजित अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग में खाड़ी देशों के अतिरिक्त सचिव असीम महाजन ने बताया कि अब तक अलग-अलग घटनाओं में 7 भारतीयों की मौत हो चुकी थी और 1 भारतीय लापता था। अब कुवैत में हुई यह घटना जोड़कर कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

इजराइल की ईरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक

मिडिल ईस्ट संघर्ष का असर पूरे क्षेत्र में महसूस किया जा रहा है। इजराइल ने हाल ही में ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। इजराइल ने दावा किया कि उसने 120 से अधिक बम ईरान में उन जगहों पर गिराए हैं, जिनका इस्तेमाल हथियारों की रिसर्च, डेवलपमेंट और प्रोडक्शन के लिए किया जा रहा था। इन हमलों के बाद तेहरान में कई जगहों पर धमाके की आवाज़ें सुनाई दीं और आग के गोले उठते देखे गए। इस बीच मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारत समेत कई देशों के नागरिक इस संघर्ष के बीच जोखिम में हैं।

Delhi homeslider National

एक्स के बाद फेसबुक पर भी एक्शन! कई पेज भारत में बंद, सोशल मीडिया पर उठे ‘डिजिटल इमरजेंसी’ के सवाल

सरकार की आलोचना करने वाले कई फेसबुक पेज अचानक बंद, सोशल मीडिया पर छिड़ी सेंसरशिप बनाम फ्री स्पीच की बहस नई दिल्ली। भारत में सोशल मीडिया पर सख्ती को लेकर बहस तेज होती जा रही है। पहले एक्स (ट्विटर) पर कई अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया और अब फेसबुक पर भी कई पेजों के बंद […]

Read More
homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More