नई दिल्ली। विराट कोहली ने IPL 2026 के ओपनिंग मुकाबले को सिर्फ अपनी बल्लेबाज़ी से ही नहीं, बल्कि अपने खास अंदाज़ और रोमांटिक इशारों से भी यादगार बना दिया। मैदान पर दमदार प्रदर्शन के साथ-साथ उन्होंने स्टैंड्स में मौजूद पत्नी अनुष्का शर्मा को ‘फ्लाइंग किस’ देकर फैंस का दिल जीत लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। यह मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां जीत के बाद कोहली ने स्टैंड्स की ओर मुड़कर अनुष्का को फ्लाइंग किस दी।
ये भी पढ़ें
कोहली का ‘विराट’ धमाका: SRH के खिलाफ रिकॉर्ड्स की बारिश, पहले ही मैच में रच दिया इतिहास
अनुष्का ने भी मुस्कुराते हुए उसी अंदाज़ में जवाब दिया। इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Phil Salt जल्दी आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल और कोहली ने पारी को संभाला और मैच का रुख बदल दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रन की शानदार साझेदारी हुई। पडिक्कल ने 21 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा और 61 रन बनाए।
ये भी पढ़ें
इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर
वहीं कोहली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए 33 गेंदों में अपना 64वां IPL अर्धशतक पूरा किया और 69 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी की बदौलत आरसीबी ने 26 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद का ‘पुकी मोमेंट’ जब कोहली ने अनुष्का को फ्लाइंग किस दी- फैंस के लिए खास आकर्षण बन गया। क्रिकेट और रोमांस का यह शानदार संगम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
