फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक वीडियो में बताया कि चुकंदर, ब्रोकली और करेला जैसी सब्जियां लिवर के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये न केवल लिवर को डिटॉक्स करती हैं, बल्कि उसकी कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाती हैं।

ये भी पढ़ें

बुमराह की वापसी से मुंबई को राहत, लेकिन जैक्स-सैंटनर की गैरमौजूदगी बनी चिंता

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं ब्रोकली और फूलगोभी में पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं, जिससे शरीर की प्राकृतिक सफाई प्रक्रिया तेज होती है। ये सब्जियां फैटी लिवर के खतरे को कम करने में भी मददगार साबित होती हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2026 में विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, एशिया के नंबर-1 बनने से बस 29 रन दूर

 

करेला भी लिवर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। यह खून को शुद्ध करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इसके नियमित सेवन से लिवर की कार्यक्षमता में सुधार होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर इन सब्जियों को नियमित रूप से डाइट में शामिल किया जाए, तो लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है

 

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं: अखिलेश

’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है। भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More