नौतनवां तहसील के उपनिबंधक के खिलाफ शिकायत पर शासन का कदम, साक्ष्य की मांग

WhatsApp Image 2026 03 26 at 12.27.06 PM
  • 30 मार्च को लखनऊ में होगी सुनवाई

      उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां महराजगंज। नौतनवां तहसील के उपनिबंधक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों एवं अधिवक्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में उत्तर प्रदेश शासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। विशेष सचिव, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित प्रकरण में शिकायतकर्ता को साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष सचिव स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन सुधीर कुमार ने 30 मार्च  को अपराह्न 4:00 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

ये भी पढ़ें

तेल बाजार में उथल-पुथल: ब्रेंट क्रूड $103 ईरान पार, के फैसले से बढ़ी वैश्विक चिंता

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यह नोटिस सहायक महानिरीक्षक निबंधन, महराजगंज आलोक शुक्ला के माध्यम से शिकायतकर्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला को सौंपा गया है। नोटिस प्राप्त होने के बाद आंदोलनकारी अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ला ने कहा कि मामला अब सीधे उत्तर प्रदेश शासन तक पहुंच चुका है। उन्होंने दावा किया कि भ्रष्टाचार से जुड़े सभी साक्ष्य 30 मार्च को शासन के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

अब छोटे शहरों से भी उड़ान संभव! नरेंद्र मोदी सरकार लाएगी 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड

 

उन्होंने यह भी कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और विभागीय अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाई जा रही है और अब उन्हें उम्मीद है कि जांच निष्पक्ष तरीके से होगी।मामले को लेकर अधिवक्ताओं में भी हलचल तेज हो गई है और सभी की नजर अब 30 मार्च को होने वाली सुनवाई पर टिकी है।

 

Politics Uttar Pradesh

महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इसी क्रम में सेक्टर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए […]

Read More
Analysis homeslider Politics Uttar Pradesh

आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती

आनंद सिंह UP POLITICS :   उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान एक ऐसा नाम हैं । जिन्हें केवल किसी राजनीतिक दल या एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता। उनकी राजनीतिक यात्रा, उनकी वक्तृत्व शैली, समर्थकों के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता और पिछले कुछ वर्षों में उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव […]

Read More
Crime News Lucknow Uttar Pradesh

गोमतीनगर और सआदतगंज के बाद अब गोलियों से गूंजा सुशांत गोल्फ सिटी

तीन-चार गोली शरीर पर लगते ही हुआ लहुलुहान, हालत गंभीर जमीन पर निर्माण कराने के विवाद में सुखविंदर ने नईम को मारी गोली कटरा बक्कास गांव में हुई वारदात का मामला, पुलिस अधिकारी मौके पर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार, तलाश में पुलिस की पांच टीमें रवाना ए अहमद सौदागर […]

Read More