नेपाल के पाल्पा जिले में स्थित तिनाऊ नदी में लापता दोनों भारतीय युवकों का शव बरामद

  उमेश चन्द्र त्रिपाठी

बुटवल नेपाल। नेपाल के पाल्पा जिले में स्थित तिनाउ नदी में नहाने के दौरान डूबने से भारत के दो किशोरों की मौत हो गई, पुलिस गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बरामद कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। यह घटना तिनाउ गाउँपालिका-3 स्थित जलविद्युत बांध क्षेत्र में रविवार को हुई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। दोनों युवक अपने पांच अन्य साथियों के साथ नेपाल घूमने गए थे। जिला पुलिस कार्यालय पाल्पा के डीएसपी होम प्रकाश चौधरी ने बताया कि भारत के संतकबीरनगर जिले से 7 लोगों का एक समूह घूमने के लिए पाल्पा आया हुआ था।

ये भी पढ़ें

ODI वर्ल्ड कप 2027: ICC रैंकिंग से तय होंगी टीमें, साउथ अफ्रीका से टॉप-9 को मिलेगा मौका

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसी दौरान सभी युवक तिनाउ नदी के बांध क्षेत्र में नहाने लगे, जहां अचानक गहराई और तेज बहाव के कारण 2 किशोर डूब गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू की। सोमवार सुबह करीब दस बजे घटनास्थल से करीब 100 मीटर नीचे एक किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अमान अंसारी निवासी मेहदावल ठाकुरद्वार नगर पंचायत वार्ड संख्या 18, संतकबीरनगर के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ डूबा 17 वर्षीय फरहान अंसारी का शव दोपहर में पुलिस ने कुछ और दूरी पर बरामद किया।

ये भी पढ़ें

Post Office FD: 12 महीने में ₹2 लाख पर मिलेगा इतना रिटर्न, जानें पूरा कैलकुलेशन

 

सहायक प्रमुख जिलाधिकारी ऋषिराम सुवेदी ने बताया कि घटना स्थल जलविद्युत परियोजना के बांध के पास होने के कारण वहां पानी की गहराई अधिक और बहाव अनियमित रहता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस तरह के संवेदनशील स्थानों पर नहाने या पानी में उतरने से बचें। घटना के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, समूह के अन्य 5 सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

 

International

भारत और कंबोडिया ने द्विपक्षीय सहयोग पर की व्यापक चर्चा

शाश्वत तिवारी नोम पेन्ह। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) पी. कुमारन ने कंबोडिया का दौरा किया। इस दौरान कुमारन ने अपने कंबोडियाई समकक्ष उन खेआंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, विकास साझेदारी, कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण और सांस्कृतिक सहयोग, भौतिक तथा डिजिटल कनेक्टिविटी आदि […]

Read More
International

बिम्सटेक यूथ प्रोग्रामः युवाओं ने लिया सतत जीवन शैली, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    शाश्वत तिवारी भोपाल। विदेश मंत्रालय ने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सहयोग से 17-23 मार्च तक मध्य प्रदेश में ‘बिम्सटेक यूथ कल्चरल हेरिटेज एंड सस्टेनेबिलिटी इमर्शन प्रोग्राम’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम 6वें बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिम्सटेक में युवा आदान-प्रदान को मजबूत करने के लिए घोषित पहलों के […]

Read More
homeslider International

इजरायल नहीं रुकेगा! ट्रंप से बातचीत के बाद नेतन्याहू ने दी बड़ी चेतावनी

नया लुक डेस्क नई दिल्ली/तेल अवीव। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने अपने रुख को और स्पष्ट कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से बातचीत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया है कि ईरान और लेबनान पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और देश अपने राष्ट्रीय हितों की […]

Read More