नई दिल्ली। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए एक और प्राइवेसी-केंद्रित फीचर लाने की तैयारी में है। इस नए फीचर का नाम ‘After Reading’ बताया जा रहा है, जो चैट सिक्योरिटी को एक नया स्तर देगा। इस फीचर के तहत, यूज़र द्वारा भेजा गया मैसेज जैसे ही रिसीवर पढ़ लेगा, उसके सिर्फ 15 मिनट बाद वह अपने आप गायब हो जाएगा। यानी अब संवेदनशील जानकारी लंबे समय तक चैट में सेव नहीं रहेगी।
ये भी पढ़ें
होर्मुज़ पर बढ़ा टकराव: डोनाल्ड ट्रम्प की 48 घंटे की धमकी, ईरान का सख्त जवाब
अगर मैसेज नहीं पढ़ा गया, तो 24 घंटे में खुद ही गायब
यह फीचर खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा जो प्राइवेट या संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं और चाहते हैं कि काम पूरा होते ही वह चैट से हट जाए।
ये भी पढ़ें
ये इश्क़ नहीं आसान: 18 बच्चों का बाप भी नहीं बचा इस प्यार, इश्क़ और मोहब्बत में
पहले से मौजूद फीचर्स से कितना अलग?
WhatsApp में पहले से “Disappearing Messages” फीचर मौजूद है, जिसमें मैसेज 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन बाद डिलीट होते हैं। लेकिन ‘After Reading’ फीचर इससे एक कदम आगे है, क्योंकि यह रीड होने के तुरंत बाद टाइम-बेस्ड डिलीशन देता है। फिलहाल कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे बीटा वर्जन में रोलआउट किया जा सकता है।
