दरोगा पर रिश्वत का आरोप, पैसे न देने पर जेल भेजने की धमकी, CCTV में कैद हुई पूरी कहानी

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र में पुलिस पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में बरगदवा, पिपरा निवासी राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि हल्का दरोगा अवधेश यादव ने उनके खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की।

वीडियो भी देखे

राकेश अग्रहरी के अनुसार, दरोगा ने पैसे न देने पर उन्हें गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। साथ ही, उनके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाकर नुकसान पहुंचाने की बात कही। डर के कारण राकेश अग्रहरी ने 19 मार्च 2026 को अपनी दुकान के सामने दरोगा को 16,100 रुपये दिए। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में आवाज सहित रिकॉर्ड हो गई है। आरोप है कि दरोगा शेष रकम के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। दुकान के सामने स्थित पुलिस पिकेट पर भी पैसों की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर दोबारा जेल भेजने की धमकी दी जा रही है।

ये भी पढ़ें

 लखनऊ में बदल रहा है बिजली का सिस्टम, अब पहले बैलेंस फिर बिजली

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कथित तौर पर रुपये के लेन-देन का दृश्य साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला गरमा गया है और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। राकेश कुमार अग्रहरी ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

प्रयागराज में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज ढहा, अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, कई मजदूर मलबे में दबे

यूपी। प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आशंका है कि मलबे में करीब 20 मजदूर दबे हो सकते हैं। अमोनिया गैस का रिसाव, एक किमी तक फैली दहशत हादसे […]

Read More
Uttar Pradesh

 लखनऊ में बदल रहा है बिजली का सिस्टम, अब पहले बैलेंस फिर बिजली

अगर आप लखनऊ या आसपास के जिलों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जल्द ही आपके घर का बिजली कनेक्शन प्री-पेड स्मार्ट मीटर से जुड़ने जा रहा है। इसका मतलब है कि अब आपको बिजली इस्तेमाल करने से पहले अपने मीटर में रिचार्ज करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध महुली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महुली थाना क्षेत्र के बसियाजोत में हुई थी अफीम की अबैध खेती अफीम के हरे पौधे व फल फूल सहित कुल आठ किलो 750 ग्राम हुआ बरामद आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल       आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसियाजोत में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ […]

Read More