43 लाख की लागत से प्राचीन हनुमान मंदिर का होगा सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार

WhatsApp Image 2026 03 20 at 3.30.44 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। विकास खंड घुघली के ग्राम सभा सिरसिया में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यासप्रदेश सरकार आस्था के केंद्रों के संरक्षणऔर विकास को लेकर प्रतिबद्ध – जय मंगल कन्नौजिया विधायक सदरचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर विकास खण्ड घुघली के ग्राम सभा सिरसिया स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का भव्य शुभारंभ सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया द्वारा शुक्रवार को विधिवत मंत्रोच्चार एवं पूजन-अर्चन के साथ किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से लगभग 43.62 लाख रुपये की लागत से इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार आस्था के केंद्रों के संरक्षण और विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सिरसिया का यह प्राचीन हनुमान मंदिर न केवल श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का भी अहम प्रतीक है। मंदिर के सुंदरीकरण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

ये भी पढ़ें

नौतनवां में गैस किल्लत को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

उन्होंने आगे कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि धार्मिक स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित किया जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव हो सके। इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का व्यापक सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे इसकी भव्यता और आकर्षण में और वृद्धि होगी।विधायक ने उपस्थित जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि इस कार्य को सफल बनाने में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा मंदिर की स्वच्छता और मर्यादा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को स्थायित्व मिलता है।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख श्रवण सिंह, ग्राम प्रधान रवि पासवान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, राकेश अग्रहरी, कन्हैया मोदनवाल, राज कुमार पासवान, दीपक यादव, उमेश प्रजापति, संजय पटेल, दुर्विजय पटेल, सुरेश पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थितरहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

ये भी पढ़ें

दिल्ली में निर्माण कार्य के दौरान करंट का कहर: मजदूर की मौत, मिस्त्री गंभीर रूप से घायल

Spread the love

accidents Crime News homeslider International

नेपाल में भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप, 20 तीर्थयात्रियों की मौत

बारिश और कीचड़ बना हादसे की वजह, रोल्पा जिले में मचा हड़कंप काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक जीप तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में […]

Spread the love
Read More
वैशाख पूर्णिमा
homeslider Religion

वैशाख पूर्णिमा 2026: आज है पीपल पूनम, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है यह पावन दिन राजेन्द्र गुप्ता वैशाख माह की पूर्णिमा, जिसे पीपल पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है, आज 1 मई 2026 (शुक्रवार) को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जा रही है। यह दिन भगवान विष्णु और भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

शुक्रवार के दिन इन चार राशियों को मिलेगा धन का लाभ… जानें बाकी राशियों का हाल

शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। खासकर व्यापार, निवेश और नए काम की शुरुआत करने वालों के लिए यह दिन लाभदायक साबित हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति कुछ राशियों पर विशेष मेहरबान रहने वाली है, जिससे धन लाभ के प्रबल योग बन […]

Spread the love
Read More