20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि, दिल्ली में 113.77 रुपये प्रति लीटर

WhatsApp Image 2026 03 20 at 5.20.55 PM

देशभर में 20 मार्च 2026 से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। भारत की प्रमुख तेल कंपनियों – भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) – ने अपने हाई-ऑक्टेन फ्यूल के रेट्स में 2.09 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर प्रीमियम पेट्रोल का नया दाम 113.77 रुपये हो गया है।इस बीच, नियमित पेट्रोल के दाम अभी स्थिर हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल महंगा किया है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें पूरी तरह से डीरेगुलेट हो चुकी हैं, जिससे कीमतें बाजार की स्थिति के अनुसार बदल सकती हैं।प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से हाई-परफॉर्मेंस इंजन वाले वाहनों में किया जाता है। इसमें ऑक्टेन रेटिंग सामान्य पेट्रोल से अधिक होती है (91-93 या इससे अधिक) और यह इंजन नॉकिंग को कम करता है। इसके अतिरिक्त, इसमें शामिल एडिटिव्स इंजन की सफाई और कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे वाहन की उम्र भी लंबी होती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

ये भी पढ़ें

महराजगंज जिले में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मनेगा ईद पर्व

 

इंडस्ट्रियल डीज़ल की कीमत में भी 22.02 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी हुई है। इस बदलाव के बाद इंडस्ट्रियल डीज़ल का दाम 109.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई अभी सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है।साझा जानकारी के अनुसार, प्रीमियम पेट्रोल कुल पेट्रोल बिक्री का केवल 2-4 प्रतिशत हिस्सा बनाता है। भारत पेट्रोलियम मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि फिलहाल केवल प्रीमियम पेट्रोल महंगा हुआ है, लेकिन रेगुलर पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।इस बढ़ोतरी का असर शहरी क्षेत्रों के हाई-एंड वाहनों पर ज्यादा पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के आधार पर प्रीमियम और अन्य फ्यूल की कीमतों में और बदलाव हो सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनि देव की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Today’s Horoscope आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रेम जीवन के लिहाज से आपका दिन कैसा रहेगा? मेष : व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम […]

Spread the love
Read More
Thakurganj cattle slaughter case
Crime News homeslider

ठाकुरगंज: प्रबंधित पशु की हत्या करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल तीन बोली, दो चाकू व एक चापड़ बरामद पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने सांड़ को बेरहमी से मौत की नींद सुलाया था ए अहमद सौदागर Thakurganj cattle slaughter case : ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक बंद पड़ी धान मिल में गौवंश (सांड़) की हत्या करने वाले गिरोह का खुलासा […]

Spread the love
Read More
Rail Neer Plant
Business

रेल नीर प्लांट कैसे लगाएं? जानिए लागत, कमाई और देशभर में कहां-कहां हैं इसके 19 प्लांट

देशभर में संचालित हैं 19 रेल नीर प्लांट Rail Neer Plant: रेल यात्रा के दौरान स्टेशन हो या ट्रेन का कोच, यात्रियों को सबसे अधिक भरोसा जिस बोतलबंद पानी पर होता है, वह है रेल नीर (Rail Neer)। भारतीय रेलवे यात्रियों को हमेशा रेल नीर खरीदने की सलाह देता है, क्योंकि यह शुद्ध, सुरक्षित और […]

Spread the love
Read More