पड़ोसी प्रथमः भारत ने श्रीलंका को दी सबसे बड़े बेली ब्रिज की सौगात

शाश्वत तिवारी

कोलंबो। भारत ने श्रीलंका में अब तक का सबसे बड़ा 240 फुट लंबा एक्स्ट्रा-वाइड बेली ब्रिज बनाकर तैयार किया है। चिलाव-थोडुवावा रोड पर (कोलंबो-पुट्टलम मार्ग) स्थापित किया गया यह पुल भारतीय सेना के इंजीनियरों द्वारा चक्रवात ‘दितवाह’ से क्षतिग्रस्त हुए तटवर्ती संपर्क को बहाल करने के लिए बनाया गया है। ब्रिज का उद्घाटन संयुक्त रूप से लोक प्रशासन मंत्री प्रोफेसर ए.एच.एम.एच. अभयरत्ना और श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वारा किया गया। भारत ने हाल ही में द्वीपीय देश में आए भयानक चक्रवात के बाद अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत सबसे पहले मदद का हाथ आगे बढ़ाया था।

भारत ने इसके प्रभाव से निपटने के लिए श्रीलंका को 45 करोड़ अमेरिकी डॉलर के विकास सहायता पैकेज के तहत ऐसी कई सौगात दी हैं। इस पैकेज में से तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर का अनुदान विशेष रूप से बेली और स्थायी पुलों के लिए आवंटित किया गया है। भारत ने इससे पहले श्रीलंका को बेली ब्रिजों के चार सेट दिए थे, जिनमें से दो किलिनोच्ची ज़िले में और दो कैंडी-रगाला सड़क पर स्थापित किए गए हैं। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा यह चक्रवात ‘दितवाह’ के बाद के पुनर्निर्माण प्रयासों के हिस्से के रूप में भारत द्वारा श्रीलंका में स्थापित किया गया अब तक का सबसे लंबा और अतिरिक्त-चौड़ा बेली ब्रिज है। यह पुल 240 फुट लंबा और 13 फुट चौड़ा है, जिसे बीच में एक सहायक खंभे के साथ ‘डबल-रीइन्फोर्स्ड’ बेली ब्रिज के रूप में निर्मित किया गया है।

ये भी पढ़ें

आय और लाभ के लिए मजबूत करें जन्मकुंडली में ग्यारहवां भाव

उच्चायोग ने कहा यह पुल तटीय गलियारे के साथ एक महत्वपूर्ण सड़क संपर्क को बहाल करेगा, जो कोलंबो को चिलाव के रास्ते पुट्टलम से जोड़ेगा और कृषि तथा मत्स्य पालन क्षेत्रों में आजीविका को सहारा देगा। इससे एक महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग फिर से स्थापित हो पाया है, जिससे इस क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और आर्थिक गतिविधियों में सुविधा मिली है। भारतीय सेना की इंजीनियरिंग टीमों ने श्रीलंका के सात आपदा-प्रभावित प्रांतों में 40 से अधिक पुल स्थलों का विस्तृत सर्वेक्षण और क्षति का आकलन किया है। वे स्थानीय अधिकारियों के समन्वय से सड़कों, पुलियों और अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए इंजीनियरिंग सहायता और तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान कर रहे हैं। भारतीय उच्चायोग के अनुसार, आने वाले हफ़्तों में लगभग 15 और बेली ब्रिज बनाने की योजना है, जिससे पड़ोसी देश के प्रभावित इलाकों में कनेक्टिविटी बहाल करने में मदद मिलेगी।

 

homeslider Religion

नवरात्रि का प्रथम दिन: मां शैलपुत्री का संदेश-शक्ति को शिवत्व से जोड़ने का आह्वान

नवरात्रि का प्रथम दिन मां शैलपुत्री की उपासना का दिन है  वह शक्ति, जिसके हृदय से करुणा की धाराएं फूटती हैं। जिन्होंने जगज्जननी को पुत्री रूप में स्नेह दिया और भगवान शिव को कन्यादान कर शक्ति को शिवत्व, अर्थात कल्याण से जोड़ने का दिव्य कार्य किया। यह संदेश स्पष्ट है कि यदि शक्ति है, सामर्थ्य […]

Read More
Analysis homeslider

ब्राह्मण समाज की पीड़ा को केवल “राजनीतिक नाराजगी” मान लेना उचित नहीं

यह केवल ब्राह्मण समाज का मुद्दा नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और संतुलन का प्रश्न है, और इस प्रश्न का उत्तर केवल शब्दों में नहीं, बल्कि ठोस कार्यों में दिया जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक संरचना में ब्राह्मण समाज का योगदान ऐतिहासिक और निर्णायक रहा है। ज्ञान, संस्कृति, परंपरा और प्रशासनिक संतुलन के […]

Read More
Business homeslider Maharastra National

HDFC Bank को लगा जोर का झटका, चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

पार्ट-टाइम चेयरमैन व इंडिपेंडेंट डायरेक्टर Chakraborty ने Values & Ethics से असहमति के कारण उठाया ये कदम मुंबई। देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC Bank को जोर का झटका लगा है। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर Atanu Chakraborty ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने […]

Read More