“धुरंधर 2” आज मचाएगी धमाल, रिलीज होने से पहले ही तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

नया लुक डेस्क

सिने प्रेमियों के लिए आज का दिन किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है, क्योंकि लंबे समय से चर्चा में बनी फिल्म “धुरंधर 2” आखिरकार अपने राज खोलने जा रही है। जबरदस्त बजट, रहस्यमयी कहानी और रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग के साथ यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही इतिहास रच चुकी है। क्या होगा कहानी का ट्विस्ट और क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाएगी? आज शाम 5 बजे से शुरू होने वाले प्रीमियर शो के साथ ही सस्पेंस पर से पर्दा उठेगा और फ़िल्म के भविष्य का फैसला दर्शकों के हाथों में होगा।

ये भी पढ़ें

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबी इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने अब तक जबरदस्त सस्पेंस बनाए रखा है। न तो स्टारकास्ट ने इंटरव्यू दिए और न ही कहानी से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी सामने आने दी गई। खबर है कि डायरेक्टर ने खुद सभी कलाकारों को रिलीज से पहले मीडिया से दूरी बनाए रखने की सलाह दी थी। वहीं अभिनेता राकेश बेदी इन दिनों परिवार के साथ छुट्टियों पर हैं।

एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत में एडवांस बुकिंग: 47 करोड़+

वर्ल्डवाइड एडवांस: 60 करोड़+

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बुकिंग: 10 करोड़+

आंध्र प्रदेश से भी शानदार रिस्पॉन्स: 1 करोड़+

मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। खास बात ये है कि फिल्म का क्रेज सिर्फ हिंदी बेल्ट ही नहीं, बल्कि साउथ इंडिया में भी देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर

धुरंधर 2 की सीधी भिड़ंत उस्ताद भगत सिंह से होने जा रही है, जो 19 मार्च को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों बड़ी फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर तय मानी जा रही है। जहां धुरंधर 2 अपने सस्पेंस और हाई बजट के दम पर मैदान में है, वहीं उस्ताद भगत सिंह साउथ में मजबूत पकड़ के साथ चुनौती दे रही है।

 

 

homeslider Uttarakhand

सीएम धामी ने पार्टी नेताओं के साथ देखी ‘द केरला स्टोरी दो’

नया लुक ब्यूरो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मॉल ऑफ देहरादून में बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ देखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म समाज में घटित हो रही संवेदनशील घटनाओं को उजागर करते हुए जागरूकता का एक सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं […]

Read More
homeslider International

अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: 5000 पाउंड बम से मिसाइल साइट तबाह, होर्मुज पर बढ़ा तनाव

नया लुक डेस्क मिडिल ईस्ट में मध्य पूर्व में ईरान, अमेरिका और इज़रायल के बीच जारी संघर्ष के 19वें दिन भी हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। तीनों पक्षों के बीच लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई से क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं। होर्मुज के पास अमेरिकी एयरस्ट्राइक अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सरकार की किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण देने की घोषणा हवा हवाई!

सहकारी ग्राम विकास बैंक अभी भी 11.50 प्रतिशत दर पर दे रहा किसानों को लोन मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना से लाभान्वित होते 2.86 करोड़ किसान उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव ग्राम विकास बैंक की तानाशाही हुआ खुलासा नया लुक संवाददाता लखनऊ। प्रदेश सरकार को किसानों को सस्ती ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराने की घोषणा हवा हवाई […]

Read More