लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ समेत करीब 40 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज कई जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
ये भी पढ़ें
ग्राम बघौरा में सेवानिवृत्त शिक्षको का सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में बीते कल से ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग ने लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बरेली, पीलीभीत, आजमगढ़, गोरखपुर, बिजनौर, मुरादाबाद और वाराणसी समेत कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
ये भी पढ़ें
